फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Silver Gold Price Today in India Latest News Update on 30th July 2021

Gold Silver Price: 48 हजार के पार पीली धातु की वायदा कीमत, 145 रुपये सस्ती हुई चांदी

Fri, 30 Jul 2021 10:39 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 30 Jul 2021 10:39 AM IST
सार

आज एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.08 फीसदी यानी 39 रुपये गिरकर 48357 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी 0.21 फीसदी (145 रुपये) गिरकर 68055 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।

विज्ञापन
Silver Gold Price Today in India Latest News Update on 30th July 2021
आज गोल्ड सिल्वर के रेट - फोटो : pixabay

विस्तार

वैश्विक रुख से भारत में सोने की कीमत प्रभावित हुई और आज घरेलू बाजार में पीली धातु की वायदा कीमत में गिरावट आई। आज एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.08 फीसदी यानी 39 रुपये गिरकर 48357 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की बात करें, तो यह 0.21 फीसदी (145 रुपये) गिरकर 68055 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। पीली धातु पिछले साल के उच्चतम स्तर (56200 रुपये प्रति 10 ग्राम) से 7843 रुपये नीचे है।

विज्ञापन


लंबे समय तक सपाट स्तर पर रहने के बाद गुरुवार को भौतिक सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आई। पीली धातु में 600 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई जबकि चांदी में 1,500 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी आई। बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों, असमान वैश्विक आर्थिक सुधार और डॉलर के मुकाबले रुपये में उतार-चढ़ाव से कीमती धातुओं की कीमत प्रभावित होती है।
विज्ञापन


वैश्विक बाजार में इतनी है कीमत
वैश्विक बाजारों में आज हाजिर सोना 1,827.28 डॉलर प्रति औंस हो गया। गुरुवार को यह 15 जुलाई के बाद के उच्च स्तर, 1,832.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया था। अमेरिकी सोना वायदा 0.2 फीसदी गिरकर 1,832.00 डॉलर प्रति औंस हो गया। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 25.53 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रही। पैलेडियम 0.3 फीसदी ऊपर 2,652.71 डॉलर और और प्लैटिनम 1.00 फीसदी गिरकर 1,050.06 डॉलर पर रहा। डॉलर इंडेक्स ने एक महीने के निचले स्तर से ऊपर चढ़ने की कोशिश की। यह मई के बाद से अपने सबसे खराब साप्ताहिक प्रदर्शन की ओर अग्रसर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जून तिमाही में 19 फीसदी बढ़ी भारत में सोने की मांग
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (डब्ल्यूजीसी) की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल अप्रैल-जून तिमाही में भारत में सोने की मांग 19.2 फीसदी बढ़ी और यह 76.1 टन पर पहुंच गई। पिछले साल महामारी को रोकने के लिए लगाए गए देशव्यापी लॉकडाउन की वजह से आर्थिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हुई थीं। डब्ल्यूजीसी की रिपोर्ट '2021 की दूसरी तिमाही में सोने की मांग के रुझान' में कहा गया कि कैलेंडर वर्ष 2020 की दूसरी तिमाही में सोने की कुल मांग 63.8 टन थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed