फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Silver Gold Price Today in India Latest News Update on 3rd August 2021

Gold Silver Price: 48 हजार के नीचे सोना वायदा, 411 रुपये सस्ती हुई चांदी, जानिए कीमत

Tue, 03 Aug 2021 10:34 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 03 Aug 2021 10:34 AM IST
सार

एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.37 फीसदी यानी 178 रुपये गिरकर 47908 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी 0.61 फीसदी (411 रुपये) की गिरावट के साथ 67478 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।

विज्ञापन
Silver Gold Price Today in India Latest News Update on 3rd August 2021
आज गोल्ड सिल्वर के रेट - फोटो : pixabay

विस्तार

कमजोर वैश्विक संकेतों के बाद घरेलू बाजार में आज सोने की कीमतों में भारी गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। स्थिर डॉलर ने पीली धातु को नीचे धकेल दिया। मंगलवार को एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.37 फीसदी यानी 178 रुपये गिरकर 47908 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की बात करें, तो यह 0.61 फीसदी (411 रुपये) की गिरावट के साथ 67478 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। पीली धातु पिछले साल के उच्चतम स्तर (56200 रुपये प्रति 10 ग्राम) से 8292  रुपये नीचे है।

विज्ञापन


पिछले सप्ताह भारत में भौतिक सोने की मांग कमजोर रही क्योंकि बढ़ती कीमतों से खुदरा खरीद प्रभावित हुई। पिछले एक महीने में कीमती धातुओं की हाजिर कीमत लगभग सपाट रही है। बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों, असमान वैश्विक आर्थिक सुधार और डॉलर के मुकाबले रुपये में उतार-चढ़ाव से कीमती धातुओं की कीमत प्रभावित होती है। कच्चे माल की ऊंची कीमतों और खराब मौसम के बीच जुलाई में चीन की फैक्ट्री गतिविधि 17 महीनों में सबसे धीमी गति से बढ़ी, जिससे दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में मंदी की चिंता बढ़ गई।
विज्ञापन


इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार हाजिर बाजार में गुरुवार को उच्चतम शुद्धता वाला सोना 48,034 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि चांदी 67,906 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्विक बाजार में इतनी है कीमत
वैश्विक बाजारों में आज हाजिर सोना 0.2 फीसदी गिरकर 1,810.56 डॉलर प्रति औंस हो गया। अमेरिकी सोना वायदा 0.5 फीसदी गिरकर 1,813.80 डॉलर प्रति औंस हो गया। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.4 फीसदी गिरकर 25.33 डॉलर प्रति औंस पर रही। पैलेडियम 0.2 फीसदी ऊपर 2,680.32 डॉलर और और प्लैटिनम 0.6 फीसदी गिरकर 1,050.83 डॉलर पर रहा। 


जारी रह सकता है ईटीएफ निवेश का प्रवाह
निवेशकों ने गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेट कोषों (ईटीएफ) में जून 2021 को समाप्त तिमाही में 1,328 करोड़ रुपये का निवेश किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि चालू वित्त वर्ष के शेष महीनों में निवेश का यह प्रवाह जारी रहेगी। इस साल जून की तिमाही में अर्थव्यवस्था में सुधार की उम्मीद के बीच निवेश का प्रवाह कुछ कम रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed