फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Today 14 September 2020 latest price updates: Gold silver MCX prices rise today after sharp fall

Gold Silver Price: इस साल अब तक 30 फीसदी महंगा हुआ सोना, जानिए आज कितना हुआ बदलाव

Mon, 14 Sep 2020 10:29 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 14 Sep 2020 10:29 AM IST
विज्ञापन
Gold Price Today 14 September 2020 latest price updates: Gold silver MCX prices rise today after sharp fall
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay

आज भारत में सोने और चांदी की कीमत में उछाल आया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में इसमें तेज गिरावट देखने को मिली थी। एमसीएक्स पर आज सोना वायदा 0.4 फीसदी बढ़कर 51,532 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि चांदी वायदा 0.6 फीसदी बढ़कर 68,350 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। 

विज्ञापन


पिछले सत्र में आई थी तेज गिरावट
पिछले सत्र में, सोने का वायदा भाव एक फीसदी यानी लगभग 500 रुपये तक गिर गया था, जबकि चांदी 1.5 फीसदी यानी 1050 रुपये प्रति किलोग्राम तक फिसल गई थी। पिछले माह 56,200 की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद भारत में सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।
विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में इतना रहा दाम
वैश्विक बाजारों में सोने की कीमतें आज सपाट थीं। हाजिर सोना 1,941.11 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रहा। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.3 फीसदी गिरकर 26.68 डॉलर प्रति औंस पर आ गई जबकि प्लैटिनम 0.4 फीसदी बढ़कर 928.61 डॉलर हो गया। इस सप्ताह के अंत में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति के फैसले वाले हैं, जिसके मद्देनजर सोने के निवेशक सतर्क रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉलर सूचकांक में गिरावट देखी गई। कमजोर अमेरिकी डॉलर सोने को अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सस्ता बनाता है। स्वर्ण व्यापारी अमेरिकी केंद्रीय बैंक की 15-16 सितंबर को होने वाली दो दिवसीय नीति बैठक पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

अब तक 30 फीसदी बढ़ी कीमत
इस साल की शुरुआत से, दुनिया भर में केंद्रीय बैंकों और सरकारों द्वारा उठाए गए कदमों के बीच भारत में सोने की कीमतें लगभग 30 फीसदी बढ़ी हैं। दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड-समर्थित एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट ने कहा कि उसकी होल्डिंग शुक्रवार को 0.4 फीसदी गिरकर 1,248.00 टन हो गई।


भारत में सोने के डीलरों ने लगातार चौथे सप्ताह छूट की पेशकश की, क्योंकि 'श्राद्ध' की अवधि शुरू होने के कारण मांग में गिरावट आई है। ऐसा इसलिए क्योंकि श्राद्ध के दौरान भारत में सोना खरीदना अशुभ माना जाता है। चीन के बाद भारत सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है। भारत में सोने पर 12.5 फीसदी आयात शुल्क और तीन फीसदी जीएसटी लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed