फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Today 9 September 2020 latest price updates:Gold Silver Price Today News Update in Hindi Gold MCX prices today fall for fourth time in five days silver rates drop

Gold Silver Price: पांच दिनों में चौथी बार सस्ता हुआ सोना वायदा, चांदी में भी गिरावट

Wed, 09 Sep 2020 11:11 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 09 Sep 2020 11:11 AM IST
विज्ञापन
Gold Price Today 9 September 2020 latest price updates:Gold Silver Price Today News Update in Hindi Gold MCX prices today fall for fourth time in five days silver rates drop
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay

आज भारतीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.4 फीसदी फिसलकर 51,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो पांच दिनों में चौथी गिरावट है। एमसीएक्स पर चांदी वायदा 0.75 फीसदी घटकर 67,982 रुपये प्रति किलोग्राम रही। 

विज्ञापन


पिछले सत्र में, सोने का वायदा भाव 0.6 फीसदी बढ़ा था जबकि चांदी 0.55 फीसदी बढ़ी थी। पिछले महीने 56,200 की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद से भारत में सोने की कीमतें अस्थिर रही हैं। उस स्तर से, सोना अब करीब 5,000 रुपये नीचे है। 
विज्ञापन


भारत के सबसे बड़े कमोडिटी डेरिवेटिव एक्सचेंज, एमसीएक्स ने कहा है कि उसने एक्सचेंज प्लेटफॉर्म के माध्यम से चांदी के अनुबंध में ऑल-टाइम रिकॉर्ड डिलीवरी देखी। एक्सचेंज ने कहा कि अगस्त/सितंबर में समाप्त होने वाले कॉन्ट्रैक्ट में कुल 139.965 टन चांदी, जिसकी कीमत 937 करोड़ रुपये है, को एमसीएक्स चांदी अनुबंध में दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में इतना रहा दाम
वैश्विक बाजारों में, अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने के कारण आज सोने की दरें सपाट थीं। पिछले सत्र में दो सप्ताह के निचले स्तर 1,906.24 डॉलर के पास गिरने के बाद आज हाजिर सोना 1,929.30 डॉलर प्रति औंस पर था। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.2 फीसदी गिरकर 26.66 डॉलर प्रति औंस पर आ गई जबकि प्लैटिनम 901.29 डॉलर पर स्थिर रहा।

पाउंड छह सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गया इसलिए अमेरिकी डॉलर अन्य छह मुद्राओं के मुकाबले एक महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गया। एक मजबूत बेंचमार्क सोने को अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए अधिक महंगा बनाता है। दूसरी ओर, रात भर वॉल स्ट्रीट लगातार तीसरे दिन डूब गया


गोल्ड निवेशक गुरुवार को होने वाली यूरोपीय सेंट्रल बैंक की पॉलिसी मीटिंग से मौद्रिक नीति की रणनीति का इंतजार कर रहे हैं। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की अगली बैठक अगले सप्ताह के लिए निर्धारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed