फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver Price Today March 16 2021 Gold silver MCX struggled in Indian markets amid weak global cues

Gold Silver Price: सोना-चांदी : चांदी की वायदा कीमत में गिरावट, जानिए कितना हुआ सोने का दाम

Tue, 16 Mar 2021 10:35 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 16 Mar 2021 10:35 AM IST
विज्ञापन
Gold Silver Price Today March 16 2021 Gold silver MCX struggled in Indian markets amid weak global cues
आज गोल्ड सिल्वर के रेट - फोटो : pixabay

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय बाजारों में आज सोने की वायदा कीमत सपाट रही, वहीं चांदी में गिरावट आई। एमसीएक्स पर सोना वायदा 44,930 रुपये प्रति 10 ग्राम पर सपाट रहा, जबकि चांदी 0.2 फीसदी लुढ़ककर 67,510 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले सत्र में सोना वायदा 0.35 फीसदी बढ़ा था जबकि चांदी 1.3 फीसदी उछली थी। 

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में सपाट रही सोने की कीमत
वैश्विक बाजारों में आज सोने की कीमत 1,732.32 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रही। इस सप्ताह अमेरिकी फेडरल रिजर्व सहित केंद्रीय बैंक नीति के परिणामों पर स्वर्ण व्यापारियों की नजर होगी। बैंक ऑफ इंग्लैंड द्वारा लिए गए निर्णय गुरुवार को सामने आएंगे जबकि बैंक ऑफ जापान के मौद्रिक नीति निर्णय शुक्रवार के लिए निर्धारित हैं। पिछले कारोबारी दिन एसएंडपी 500 और डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज उच्च स्तर पर बंद हुए। आज अधिकांश एशियाई बाजारों में बढ़त थी। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.2 फीसदी गिरकर 26.22 डॉलर रही जबकि प्लैटिनम 0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 1,211.91 डॉलर पर बंद हुआ। बिटक्वाइन 54,000 डॉलर से नीचे फिसल गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जरूरी खबर : अगले महीने से बदल रहा है PF से जुड़ा ये अहम नियम, जानिए आपको फायदा होगा या नुकसान
विज्ञापन
विज्ञापन


कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है ईटीएफ का प्रवाह 
दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग्स शुक्रवार के 1,052.07 टन के मुकाबले सोमवार को 0.2 फीसदी गिरकर 1,050.32 टन हो गई। स्वर्ण ईटीएफ सोने की कीमत पर आधारित होते हैं और उसके दाम में आने वाली घट-बढ़ पर ही इसका दाम भी घटता बढ़ता है। मालूम हो कि ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। एक मजबूत डॉलर अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोने को अधिक महंगा बनाता है।

2021 में सोने की मांग में सुधार की उम्मीद
मालूम हो कि देश की सोने की मांग बीते साल यानी 2020 में 35 फीसदी से अधिक घटकर 446.4 टन रह गई। विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। हालांकि, इसके साथ ही रिपोर्ट में कहा गया है कि अब स्थिति सामान्य हो रही है और साथ ही सतत सुधारों से उद्योग मजबूत हुआ है। ऐसे में इस साल 2021 में सोने की मांग में सुधार की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed