फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver Price Today March 15 2021 Gold silver MCX prices today edged higher in Indian markets

Gold Silver Price: सोना-चांदी : महंगा हुआ सोना वायदा, चांदी में भी उछाल, जानिए कितनी है कीमत

Mon, 15 Mar 2021 10:38 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 15 Mar 2021 10:38 AM IST
विज्ञापन
Gold Silver Price Today March 15 2021 Gold silver MCX prices today edged higher in Indian markets
आज गोल्ड सिल्वर के रेट - फोटो : iStock

आज वैश्विक बाजारों के अनुरूप भारत में सोने और चांदी की वायदा कीमत में बढ़ोतरी हुई। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.4 फीसदी बढ़कर 44,915 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि चांदी वायदा 0.6 फीसदी बढ़कर 67,273 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में, सोना एक साल के निचले स्तर के करीब पहुंच गया था। पिछले कारोबारी दिन सोने का निचला स्तर 44,271 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में इतनी रही कीमत
वैश्विक बाजारों में सोने की दरें 1,728.43 डॉलर प्रति औंस पर थीं। अमेरिकी प्रोत्साहन पैकेज से मुद्रास्फीति के जोखिम पर चिंताओं के कारण कीमत प्रबावित हुई। हालांकि, उच्च अमेरिकी बॉन्ड यील्ड, जो एक साल से अधिक समय से अपने उच्चतम के करीब है, ने बहुमूल्य धातु के लाभ को सीमित किया। सोने को मुद्रास्फीति के खिलाफ बचाव के रूप में देखा जाता है। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.9 फीसदी बढ़कर 26.14 डॉलर, प्लैटिनम एक फीसदी बढ़कर 1,217.37 डॉलर, जबकि पैलेडियम 0.1 फीसदी गिरकर 2,369.17 डॉलर हो गया।
विज्ञापन


कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है ईटीएफ का प्रवाह 
दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग्स गुरुवार के 1,055.27 टन के मुकाबले शुक्रवार को 0.3 फीसदी गिरकर 1,052.07 टन हो गई। स्वर्ण ईटीएफ सोने की कीमत पर आधारित होते हैं और उसके दाम में आने वाली घट-बढ़ पर ही इसका दाम भी घटता बढ़ता है। मालूम हो कि ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। एक मजबूत डॉलर अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोने को अधिक महंगा बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सप्ताह अमेरिकी फेडरल रिजर्व सहित केंद्रीय बैंक नीति के परिणामों पर स्वर्ण व्यापारियों की नजर होगी। बैंक ऑफ इंग्लैंड द्वारा लिए गए निर्णय गुरुवार को सामने आएंगे जबकि बैंक ऑफ जापान के मौद्रिक नीति निर्णय शुक्रवार के लिए निर्धारित हैं। मालूम हो कि डब्ल्यूजीसी की रिपोर्ट के अनुसार, 2020 में देश का सोने का शुद्ध आयात 47 फीसदी घटकर 344.2 टन रह गया था, जो 2019 में 646.8 टन रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed