फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver Price Today june 11 2021 gold MCX prices increased

Gold Silver Price: महंगा हुआ सोना वायदा, चांदी 72 हजार के पार, जानिए कीमत

Fri, 11 Jun 2021 10:36 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 11 Jun 2021 10:36 AM IST
सार

एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.15 फीसदी बढ़कर 49,275 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी वायदा 0.5 फीसदी बढ़कर 72,357 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।

विज्ञापन
Gold Silver Price Today june 11 2021 gold MCX prices increased
आज गोल्ड सिल्वर के रेट - फोटो : pixabay

विस्तार

आज घरेलू बाजार में सोने और चांदी की वायदा कीमत में तेजी आई। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.15 फीसदी बढ़कर 49,275 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि चांदी वायदा 0.5 फीसदी बढ़कर 72,357 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले सप्ताह पांच माह के उच्च स्तर, 49,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचने के बाद सोने में गिरावट आई है। पीली धातु पिछले साल के उच्चतम स्तर (56200 रुपये प्रति 10 ग्राम) से करीब सात हजार रुपये नीचे है। 

विज्ञापन


वैश्विक बाजार में इतनी है कीमत
कमजोर अमेरिकी डॉलर से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 1,900 डॉलर प्रति औंस के करीब सपाट रहा। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.5 फीसदी बढ़कर 28.10 डॉलर प्रति औंस पर थी और प्लैटिनम 1,151.47 डॉलर पर रहा। 
विज्ञापन


स्वर्ण ईटीएफ सोने की कीमत पर आधारित होते हैं और उसके दाम में आने वाली घट-बढ़ पर ही इसका दाम भी घटता बढ़ता है। मालूम हो कि ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। एक मजबूत डॉलर अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोने को अधिक महंगा बनाता है। भारत में, गोल्ड ईटीएफ में पिछले महीने 288 करोड़ रुपये का शुद्ध प्रवाह हुआ, जबकि अप्रैल में यह 680 करोड़ रुपये था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने 15 जून तक दी गोल्ड ज्वैलरी की हॉलमार्किंग में छूट
केंद्र ने स्वर्ण आभूषण और कलाकृतियों के लिए अनिवार्य रूप से हॉलमार्किंग व्यवस्था लागू करने की समयसीमा एक पखवाड़ा बढ़ाकर 15 जून तक कर दी। उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस आशय का निर्णय किया गया। उल्लेखनीय है कि नवंबर 2019 में सरकार ने स्वर्ण आभूषण और कलाकृतियों पर 'हॉलमार्किंग' 15 जनवरी, 2021 से अनिवार्य किए जाने की घोषणा की थी। हालांकि जौहरियों की महामारी के कारण समयसीमा बढ़ाए जाने की मांग के बाद इसे चार महीने आगे खिसकाकर एक जून कर दिया गया था। गोल्ड हॉलमार्किंग कीमती धातु की शुद्धता को प्रमाणित करता है और वर्तमान में यह स्वैच्छिक है। बयान के अनुसार स्वर्ण आभूषण पर हॉलमार्किंग व्यवस्था 15 जून से शुरू होगी। पहले यह एक जून, 2021 से क्रियान्वित होनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed