फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver Price Today april 13 2021 MCX prices prices edged lower in Indian markets

Gold Silver Price: लगातार तीसरे दिन सोने की कीमत में गिरावट, चांदी में मामूली बढ़त

Tue, 13 Apr 2021 01:43 PM IST
Tanuja Yadav बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 13 Apr 2021 01:43 PM IST
सार

आज भारतीय बाजारों में सोने और चांदी की वायदा कीमत में गिरावट आई। सोना वायदा 0.01 फीसदी गिरकर 46,464 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। 

विज्ञापन
Gold Silver Price Today april 13 2021 MCX prices prices edged lower in Indian markets
सोना - फोटो : pixabay

विस्तार

वैश्विक बाजारो में गिरावट की वजह से भारतीय बाजारों में आज तीसरे दिन भी सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। दो दिनों की लगातार गिरावट के बाद एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.01 फीसदी गिरकर 46,464 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा जबकि चांदी वायदा में 0.2 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई और चांदी 66,300 रुपये प्रति किलोग्राम रही।

विज्ञापन


इसलिए आई गिरावट
पिछले सत्र में सोना 0.41 फीसदी गिरा जबकि चांदी 1.3 फीसदी गिरी। इस साल में अबतक सोने में साढ़े तीन हजार रुपये की गिरावट देखी गई है। वैश्विक बाजारों में अमेरिकी बांड यील्ड और मजबूत डॉलर के बीच आज सोने की कीमतों में कमजोरी देखी गई। सोने ने पिछले साल अगस्त में 56,200 की रिकॉर्ड ऊंचाई हासिल की थी। रिकॉर्ड स्तर से सोना 10 हजार रुपये सस्ता है। पिछले सप्ताह रुपया दो फीसदी से ज्यादा टूटा। 30 अगस्त 2013 के बाद से यह सबसे बड़ी सापाताहिक गिरावट है।
विज्ञापन


सोने का सबसे बड़ा आयातक देश है भारत
भारत दुनिया का सबसे बड़ा सोने का आयातक देश है। मुख्य रूप से आभूषण उद्योग की मांग को पूरा करने के लिए सोने का आयात किया जाता है। मात्रा के हिसाब से भारत सालाना 800 से 900 टन सोने का आयात करता है। बता दें कि लगातार तीसरे दिन सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed