{"_id":"5ff695798ebc3e2e2616e78a","slug":"gold-silver-price-today-7-january-gold-mcx-prices-today-rise-a-day-after-falling-in-previos-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: पिछले सत्र में आई तेज गिरावट के बाद आज बढ़ी सोने की वायदा कीमत, चांदी भी हुई महंगी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: पिछले सत्र में आई तेज गिरावट के बाद आज बढ़ी सोने की वायदा कीमत, चांदी भी हुई महंगी
Thu, 07 Jan 2021 10:30 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Thu, 07 Jan 2021 10:30 AM IST
विज्ञापन
गोल्ड सिल्वर की कीमत
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले सत्र में तेज गिरावट से उबरते हुए आज भारत में सोने और चांदी की वायदा कीमतों में तेजी दर्ज की गई। एमसीएक्स पर, सोना वायदा 0.54 फीसदी बढ़कर 50,781 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया जबकि चांदी वायदा 0.23 फीसदी बढ़कर 69,580 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले सत्र में सोना 1230 रुपये प्रति 10 ग्राम फिसला था जबकि चांदी 1,700 रुपये प्रति किलो घट गई थी।
विज्ञापन
वैश्विक बाजार में इतना रहा दाम
वैश्विक बाजार में भी पिछले सत्र में आई तेज गिरावट के बाद आज सोने की कीमतें बढ़ी हैं। निवेशकों को उम्मीद कि अमेरिकी सीनेट की दौड़ में एक डेमोक्रेटिक जीत से अधिक राजकोषीय मदद मिलेगी। सोना हाजिर 0.2 फीसदी बढ़कर 1,922.81 डॉलर प्रति औंस हो गया। पिछले सत्र में सोने में 2.5 फीसदी की गिरावट आई थी।
विज्ञापन
अन्य कीमती धातुओं का दाम
अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.4 फीसदी की गिरावट के साथ 27.19 डॉलर प्रति औंस हो गई जबकि प्लैटिनम 1,101.33 डॉलर पर सपाट रहा। पैलेडियम 0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 2,437.23 डॉलर पर बंद हुआ। अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने मार्च में कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत में अपने बेंचमार्क ब्याज दर को लगभग शून्य कर दिया।
विज्ञापन
पिछले साल 25 फीसदी बढ़ा सोना, चांदी में 50 फीसदी उछाल
कोरोना वायरस के प्रभाव को कम करने के लिए दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों और सरकारों द्वारा राजकोषीय उपायों ने पिछले साल सोने की कीमतों में 25 फीसदी से अधिक की वृद्धि की थी जबकि चांदी लगभग 50 फीसदी बढ़ गई थी। सोने को मुद्रास्फीति और मुद्रा में आई गिरावट के खिलाफ बचाव के रूप में देखा जाता है। भारत में सोना अपने अगस्त के उच्च स्तर, यानी 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम से काफी नीचे है।
सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है भारत
भारत में सोने का आयात अगस्त में बढ़कर 3.7 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले साल इसी महीने में 1.36 अरब डॉलर था। चीन के बाद भारत सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है। भारत में सोने पर 12.5 फीसदी आयात शुल्क और तीन फीसदी जीएसटी लगता है।