{"_id":"60c888e28ebc3e343612aa1d","slug":"gold-silver-price-today-15-june-2021-gold-jumps-rs-303-silver-gains-rs-134","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोना-चांदी: कीमती धातुओं की कीमत में उछाल, आज से गोल्ड हॉलमार्किंग हुई अनिवार्य","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
सोना-चांदी: कीमती धातुओं की कीमत में उछाल, आज से गोल्ड हॉलमार्किंग हुई अनिवार्य
Tue, 15 Jun 2021 04:32 PM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Tue, 15 Jun 2021 04:32 PM IST
सार
आज पीली धातु 303 रुपये बढ़कर 47,853 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई और चांदी की कीमत 134 रुपये की तेजी के साथ 70,261 रुपये प्रति किलोग्राम रही।
विज्ञापन
सोना-चांदी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सोने का दाम 303 रुपये बढ़कर 47,853 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, पिछले सत्र में इसका दाम 47,550 रुपये प्रति 10 ग्राम था। चांदी की बात करें, तो इस दौरान चांदी में 134 रुपये की तेजी आई और यह 70,261 रुपये प्रति किलो हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 70,127 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का दाम 1,864.50 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी का दाम 27.65 डॉलर प्रति औंस पर सपाट था।
विज्ञापन
आज से गोल्ड हॉलमार्किंग हुई अनिवार्य
आज से देश में गोल्ड हॉलमार्किंग अनिवार्य हो गई है। यानी आज से आप किसी भी दुकान से सोना खरीदने जाएंगे तो आपको सिर्फ हॉलमार्क का ही सोना मिलेगा। इसकी सबसे खास बात यह है कि मबीआईएस के अनुसार, अनिवार्य हॉलमार्किंग से आम लोगों को फायदा होगा। यह सुनिश्चित करेगा कि उपभोक्ता सोने के गहने खरीदते समय धोखा न खाएं और और उन्हें आभूषणों पर अंकित शुद्धता के अनुसार ही आभूषणों की प्राप्ति हो। गोल्ड हॉलमार्किंग सोने की शुद्धता का एक सर्टिफिकेट है। आज से सभी ज्वैलर्स को सिर्फ 14 कैरेट, 18 कैरेट और 22 कैरेट वाले गोल्ड की बिक्री की ही इजाजत है।
विज्ञापन
ऐसे होगी पहचान
अगर कोई भी ज्वैलर बिना हॉलमार्किंग के गोल्ड ज्वैलरी बेचता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एक साल की जेल के अतिरिक्त उस पर गोल्ड ज्वैलरी की वैल्यू की पांच गुना तक पेनल्टी भी लगाई जा सकती है। हर कैरेट के सोने के लिए हॉलमार्क नंबर अंकित किए जाते हैं। ज्वैलर्स की ओर से 22 कैरेट के लिए 916 नंबर का इस्तेमाल किया जाता है। 18 कैरेट के लिए 750 नंबर का इस्तेमाल करते हैं और 14 कैरेट के लिए 585 नंबर का उपयोग किया जाता है। इन अंकों के जरिए आपको पता चल जाएगा कि सोना कितने कैरेट का है।
विज्ञापन