फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver Price Today 12 july 2021 Gold plunges by Rs 169 silver tanks Rs 300

सोना-चांदी: पीली धातु की कीमत में 169 रुपये की गिरावट, 300 रुपये सस्ती हुई चांदी

Mon, 12 Jul 2021 04:30 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 12 Jul 2021 04:30 PM IST
सार

आज पीली धातु 169 रुपये गिरकर 46,796 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई और चांदी की कीमत 300 रुपये की गिरावट के साथ 67,611 रुपये प्रति किलोग्राम रही। 

विज्ञापन
Gold Silver Price Today 12 july 2021 Gold plunges by Rs 169 silver tanks Rs 300
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोने के दाम में 169 रुपये की गिरावट आई और इसका दाम 46,796 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वैश्विक बाजारों के अनुरूप घरेलू बाजार में सोने की कीमत प्रभावित हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, पिछले सत्र में सोने का दाम 46,965 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 

विज्ञापन


300 रुपये सस्ती हुई चांदी 
चांदी की बात करें, तो इस दौरान चांदी में 300 रुपये की गिरावट आई और यह 67,611 रुपये प्रति किलो हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 67,911 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का दाम 1,804 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी का दाम 26.01 डॉलर प्रति औंस पर सपाट था।
विज्ञापन


सोने का सबसे बड़ा आयातक देश है भारत
मालूम हो कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा सोने का आयातक देश है। मुख्य रूप से आभूषण उद्योग की मांग को पूरा करने के लिए सोने का आयात किया जाता है। मात्रा के हिसाब से भारत सालाना 800 से 900 टन सोने का आयात करता है। अमेरिका और चीन के बाजार में सुधार आने से भारतीय हीरा उद्योग में इस साल 20 फीसदी निर्यात बढ़ने का अनुमान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते साल 35 फीसदी से अधिक घटी सोने की मांग 
देश की सोने की मांग बीते साल यानी 2020 में 35 फीसदी से अधिक घटकर 446.4 टन रह गई। विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। डब्ल्यूजीसी की 2020 की सोने की मांग के रुख पर रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन और बहुमूल्य धातुओं के दाम अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचने के बीच सोने की मांग में गिरावट आई। हालांकि, इसके साथ ही रिपोर्ट में कहा गया है कि अब स्थिति सामान्य हो रही है और साथ ही सतत सुधारों से उद्योग मजबूत हुआ है। ऐसे में इस साल 2021 में सोने की मांग में सुधार की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed