फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver Price Today 12 february Gold MCX fall for second day in a row

लगातार दूसरे दिन कम हुई सोने की वायदा कीमत, जानिए कितना है चांदी का दाम

Fri, 12 Feb 2021 10:29 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 12 Feb 2021 10:29 AM IST
विज्ञापन
Gold Silver Price Today 12 february Gold MCX fall for second day in a row
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay

भारतीय बाजारों में आज लगातार दूसरे दिन सोने की वायदा कीमत में गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर, सोना वायदा 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 47,475 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी वायदा 0.16 फीसदी बढ़कर 68,600 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले सत्र में सोने में एक फीसदी की गिरावट आई थी, जबकि चांदी में 0.33 फीसदी की गिरावट आई थी। भारत में, सोने की दरें अगस्त के 56,200 रुपये के उच्च स्तर से 9,000 रुपये नीचे हैं। विश्लेषकों का कहना है कि सोने की कीमतों में सुधार से भारत में सोने की मांग को बढ़ावा मिल सकता है।

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में भी सस्ता हुआ सोना वायदा
वैश्विक बाजारों में भी आज सोने की दरों में गिरावट आई। सोना हाजिर 0.3 फीसदी फिसलकर 1,820.73 डॉलर प्रति औंस हो गया। अन्य कीमती धातुएं, चांदी 0.2 फीसदी गिरकर 26.89 डॉलर और पैलेडियम 2,344.38 डॉलर पर स्थिर रही।
विज्ञापन


जनवरी में गोल्ड ईटीएफ में 45 फीसदी बढ़ा निवेश
भारत में, जनवरी में गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ईटीएफ) में 625 करोड़ रुपये का निवेश किया गया, जो इससे पिछले महीने के मुकाबले 45 फीसदी ज्यादा था। निवेशकों को उम्मीद है कि आगे जाकर सोने का बाजार अच्छा रहेगा। साझा कोष कंपनीयों के संघ एएमएफआई के आंकड़ों के मुताबिक स्वर्ण ईटीएफ में निवेश दिसंबर के अंत में 14,174 करोड़ रुपये के मुकाबले जनवरी के अंत में 22 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 14,481 करोड़ रुपये हो गया। नवंबर 2020 में इस तरह की योजनाओं से 141 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी हुई थी। दिसंबर में इसे 431 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश देखने को मिला। मॉर्निंगस्टार इंडिया के सहायक निदेशक- शोध मैनेजर, हिमांशु श्रीवास्तव, ने कहा कि सोने की कीमतें पिछले साल अगस्त में हुए गए सर्वकालिक उच्च स्तर से नीचे आ गई हैं। जनवरी के महीने में भी इसकी कीमतों में काफी गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल 35 फीसदी से अधिक घटी सोने की मांग 
देश की सोने की मांग बीते साल यानी 2020 में 35 फीसदी से अधिक घटकर 446.4 टन रह गई। विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। डब्ल्यूजीसी की 2020 की सोने की मांग के रुख पर रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन और बहुमूल्य धातुओं के दाम अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचने के बीच सोने की मांग में गिरावट आई। हालांकि, इसके साथ ही रिपोर्ट में कहा गया है कि अब स्थिति सामान्य हो रही है और साथ ती सतत सुधारों से उद्योग मजबूत हुआ है। ऐसे में इस साल 2021 में सोने की मांग में सुधार की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed