{"_id":"62bed787a1cfec577b2c3693","slug":"gold-silver-price-gold-rises-by-rs-1088-as-import-duty-increases-by-five-percent-silver-breaks-rs-411","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold-Silver Price: पांच फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ते ही सोने में 1088 रुपये की तेजी, चांदी 411 रुपये टूटी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold-Silver Price: पांच फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ते ही सोने में 1088 रुपये की तेजी, चांदी 411 रुपये टूटी
Fri, 01 Jul 2022 04:48 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Fri, 01 Jul 2022 04:48 PM IST
सार
एचडीएफसी के सीनियर एनालिस्ट तपन पटेल के मुताबिक दिल्ली में 24 कैरेट सोने के स्पॉट प्राइस में बढ़ोतरी का कारण सरकार का सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी को 5 प्रतिशत तक बढ़ाने का फैसला लेना है।
विज्ञापन
सोना-चांदी की कीमत
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक जुलाई से सोना खरीदना आपके लिए महंगा हो गया है। सरकार ने सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी 7.5 फीसदी से बढ़ाकर 12.5 फीसदी कर दी है। सीधे-सीधे 5 फीसदी की ये बढ़ोतरी सोने के रेट में जबरदस्त तेजी लाने के लिए काफी बड़ी वजह है। सरकार के इस फैसले से सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है।
विज्ञापन
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 1088 रुपये बढ़कर 51458 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया है। इससे पहले गुरुवार को सोने का भाव 50370 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
विज्ञापन
हालांकि चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार को चांदी का भाव अपने पिछले भाव 58570 प्रति किग्रा से 411 रुपये नीचे गिरकर 58159 रुपये हो गया है।
विज्ञापन
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट तपन पटेल के मुताबिक दिल्ली में 24 कैरेट सोने के स्पॉट प्राइस में बढ़ोतरी का कारण सरकार का सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी को 5 प्रतिशत तक बढ़ाने का फैसला लेना है।
वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव में हल्की कमजोरी देखने को मिली है। वहां सोना 1794 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस जबकि चांदी 19.76 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।