फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold prices touches a new record high of 40k on delhi bullion market

पहली बार 40 हजार के पार पहुंची सोने की कीमत, बनाया नया रिकॉर्ड

Mon, 26 Aug 2019 03:20 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 26 Aug 2019 03:20 PM IST
विज्ञापन
gold prices touches a new record high of 40k on delhi bullion market

दिल्ली सराफा बाजार में सोने की कीमतों ने सोमवार को नया रिकॉर्ड बनाया। सोने का भाव पहली बार 40 हजार के पार चला गया है। वहीं चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली और यह 45 हजार के पार चला गया। सोने की कीमतों में बढ़ोतरी अमेरिका और चीन में जारी व्यापार युद्ध के कारण कीमतों में तेजी बनी गई। 

विज्ञापन

11 बजे पार किया 39 हजार का स्तर

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सुबह 11 बजे सोने की कीमत ने 39 हजार के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया था।  इस दौरान सोने के भाव में 550 रुपये यानी करीब 1.45 फीसदी की तेजी आई और यह 39,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। दोपहर 1.30 बजे यह 40 हजार प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करते हुए देखा गया। 

विज्ञापन


सोने के अलावा चांदी के भाव में 670 रुपये यानी 1.48 फीसदी की तेजी देखने को मिली और यह 45,275 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए बढ़ रहे हैं दाम

चीन ने अमेरिका से आयातित 75 अरब डॉलर की वस्तुओं पर एक सितंबर और 15 दिसंबर से अतिरिक्त आयात शुल्क लगाने की घोषणा की थी। इस हालात में दुनियाभर में निवेशक सहमे हुए हैं और वह सुरक्षित निवेश की ओर रुख कर रहे हैं। निवेशकों की नजर में सोना सुरक्षित निवेश का सबसे अच्छा और भरोसेमंद जरिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed