{"_id":"5e6b67b88ebc3ea4c83f2a9a","slug":"gold-prices-dive-rs-1097-per-10-gm-silver-crashes-by-rs-1574-a-kg","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: आज फिर सस्ता हो गया सोना-चांदी, इतना हुआ दाम","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
खुशखबर: आज फिर सस्ता हो गया सोना-चांदी, इतना हुआ दाम
Fri, 13 Mar 2020 04:30 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Fri, 13 Mar 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोने की कीमत में 1,097 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का दाम 42,600 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है। डॉलर के मुकाबले रुपये में आई तेजी से सोने की कीमत कम हुई है।
विज्ञापन
चांदी की कीमत में भी गिरावट
चांदी की बात करें, तो शुक्रवार को चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी में 1,574 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट से चांदी का दाम 44,130 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।
विज्ञापन
इसलिए सस्ता हुआ सोना
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के विश्लेषक ( कमोडिटी ) तपन पटेल ने कहा कि दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1000 रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ है। आज डॉलर के मुकाबले रुपया बढ़त पर कारोबार कर रहा था, जिसकी वजह से सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
वैश्विक बाजार में इतना रहा दाम
वैश्विक बाजार की बात करें, तो सोना 1,584 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 15.65 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।
पिछले कारोबारी सत्र के दौरान इतना था दाम
इससे पहले गुरुवार को भी देश की राजधानी दिल्ली में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई थी। दिल्ली में सोने का भाव 128 रुपये घटकर 44,490 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया था। सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई थी। चांदी की कीमतें 302 रुपये घटकर 46,868 रुपये प्रति किलो रही। दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 128 रुपये की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था जो रात भर में वैश्विक बाजार की सोने की कीमतों के अनुरूप रही। गुरुवार को सोने की कीमतों में सीमित गिरावट आई जबकि रुपये में तेजी से अवमूल्यन हुआ।' तब पटेल ने कहा था कि दिन के कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया 53 पैसे की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा था। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड की कीमतों में सुधार देखा गया और यह 1,645 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। हालांकि, चांदी की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग सपाट रही और यह 16.73 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।