{"_id":"637cc071dc00b60c4e347a19","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-chandi-ka-bhav-gold-silver-price-today-november-22-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sone Chandi Ka Bhav: सोने 30 रुपये चढ़ा, चांदी 856 रुपये मजबूत हुई","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sone Chandi Ka Bhav: सोने 30 रुपये चढ़ा, चांदी 856 रुपये मजबूत हुई
Tue, 22 Nov 2022 05:59 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Tue, 22 Nov 2022 05:59 PM IST
सार
Sone Chandi Ka Bhav: मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 30 रुपये की तेजी के साथ 52,731 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने की तरह चांदी भी 856 रुपये की तेजी के साथ 61,518 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नयी दिल्ली, 22 नवंबर (भाषा) रुपये के मूल्य में सुधार आने के बीच मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 30 रुपये की तेजी के साथ 52,731 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 52,701 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
सोने की तरह चांदी भी 856 रुपये की तेजी के साथ 61,518 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। डॉलर के अपने उच्चतम स्तर से नीचे आने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को आरंभिक कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे की तेजी के साथ 81.65 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,741.95 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी तेजी के साथ 21.05 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘डॉलर के कमजोर होने तथा कारोबारियों द्वारा अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के ब्यौरे का इंतजार करने से कॉमेक्स (जिंस बाजार) में सोना 1,740 डॉलर प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।’’
विज्ञापन