फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today

Gold Silver Price Today: कमजोर डॉलर और वैश्विक तनाव से सोना-चांदी रिकॉर्ड हाई पर, जानें आज का अपडेट

Fri, 23 Jan 2026 09:11 AM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Fri, 23 Jan 2026 09:11 AM IST
सार

Gold Silver Rates Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोर डॉलर, फेड पर दबाव और भू-राजनीतिक तनाव के कारण सोना-चांदी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। भारत में भी एमसीएक्स पर सोना ₹1,57,086 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹3,35,521 प्रति किलो के नए हाई पर पहुंची।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today
सोना-चांदी - फोटो : Adobestock

विस्तार

Sone Chandi ka Aaj ka Rate: अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को सोना और चांदी ने नई ऐतिहासिक ऊंचाइयों को छू लिया। कमजोर अमेरिकी डॉलर, बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी केंद्रीय बैंक (फेडरल रिजर्व) की स्वतंत्रता को लेकर चिंताओं ने निवेशकों को सुरक्षित निवेश की ओर मोड़ दिया, जिससे कीमती धातुओं की कीमतों में तेज उछाल देखा गया।

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल

शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत $4,960 प्रति औंस के पार पहुंच गई और यह सप्ताह में 7% से अधिक की बढ़त की ओर बढ़ रही है। वहीं चांदी भी करीब $97 प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। सोना 0.5% बढ़कर $4,959.39 प्रति औंस और चांदी 0.7% उछलकर $96.91 प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी।

विज्ञापन


विश्लेषकों के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति के फेडरल रिजर्व पर बढ़ते दबाव, वेनेजुएला,ईरान, ग्रीनलैंड जैसे क्षेत्रों में तनाव और वैश्विक अनिश्चितता ने सेफ हेवन निवेश की मांग बढ़ा दी है। निवेशक बॉन्ड और मुद्राओं के बजाय सोना-चांदी जैसे ठोस एसेट्स की ओर झुक रहे हैं, जिसे बाजार में डिबेसमेंट ट्रेड कहा जाता है। एक निवेश रणनीति है जिसमें निवेशक फिएट मुद्राओं (जैसे डॉलर, यूरो) और सरकारी बॉन्ड के अवमूल्यन (मूल्य घटने) से बचाव के लिए सोना, चांदी, बिटकॉइन और अन्य वस्तुओं जैसी सीमित आपूर्ति वाली संपत्तियों में पैसा लगाते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

 घरेलू बाजार में भी रिकॉर्ड

भारत में भी तेजी का असर दिखा। एमसीएक्स (MCX) पर गुरुवार को सोने की कीमत लगभग 4% उछलकर ₹1,56,540 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई और रिकॉर्ड स्तर ₹1,57,086 तक पहुंची। वहीं चांदी 0.87% बढ़कर ₹3,26,500 प्रति किलो पर बंद हुई, जबकि इसका लाइफटाइम हाई ₹3,35,521 प्रति किलो रहा।

 गिरावट के बाद फिर उछाल क्यों?

हाल के दिनों में सोना-चांदी में एक दिन की तेज गिरावट भी देखी गई थी। इसका कारण अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा ग्रीनलैंड और यूरोपीय देशों पर टैरिफ को लेकर नरम रुख अपनाना था, जिससे बाजार में जोखिम लेने की प्रवृत्ति बढ़ी और सुरक्षित निवेश की मांग घट गई। लेकिन अब मजबूत अमेरिकी आर्थिक आंकड़े, कमजोर डॉलर और जारी भू-राजनीतिक तनाव ने फिर से सोना-चांदी को ऊंचाई पर पहुंचा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed