फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today

सोना-चांदी की रिकॉर्ड तेजी पर ब्रेक: दावोस में ट्रंप के भाषण के बाद नरम भाव, गोल्ड-सिल्वर ETFs 15% तक फिसले

Thu, 22 Jan 2026 09:07 AM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Thu, 22 Jan 2026 09:07 AM IST
सार

Gold Silver Price Today: दावोस में ट्रंप के भाषण के बाद ग्रीनलैंड पर तनाव कम होने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में नरमी दिखी। 22 जनवरी 2026 को भारत में टाटा सिल्वर ETF 15% और गोल्ड ETFs 10% तक टूटते दिखे। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today
सोने-चांदी का भाव - फोटो : Adobestock

विस्तार

Sone Chandi ka Aaj ka Rate: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं की रिकॉर्ड तोड़ रैली पर गुरुवार को अचानक ब्रेक लग गया। दावोस में विश्व आर्थिक मंच की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भाषण के बाद  ग्रीनलैंड को लेकर जारी भू-राजनीतिक तनाव कम होने के संकेतों और डॉलर में लौटी मजबूती के चलते निवेशकों ने सुरक्षित निवेश से कदम पीछे खींच लिए हैं। पूरी दुनिया में हुई इस बिकवाली का सीधा असर भारतीय बाजारों पर भी देखने को मिला। 22 जनवरी 2026 को गोल्ड और सिल्वर एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड्स (ETFs) में भी भारी गिरावट दर्ज की गई और ये 15% तक फिसल गए। तीन दिनों की लगातार तेजी के बाद सोने और चांदी की कीमतों में यह करेक्शन बाजार के सेंटिमेंट में आए बदलाव को दर्शाता है।

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरे सोने-चांदी के दाम

तीन दिन की तेजी के बाद सोना करीब एक प्रतिशत तक फिसला, जबकि चांदी भी रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आई। स्पॉट गोल्ड 0.8% गिरकर 4,799.79 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि पिछले सत्र में यह 4,887.82 डॉलर के ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा था। फरवरी डिलीवरी के लिए अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 0.6% गिरकर 4,806.60 डॉलर प्रति औंस रहे। वहीं स्पॉट सिल्वर 0.9% की गिरावट के साथ 92.38 डॉलर प्रति औंस पर आ गई, जबकि मंगलवार को यह 95.87 डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर थी।

विज्ञापन

सिल्वर ETFs में आई 15 फीसदी की गिरावट

सिल्वर ETFs की बात करें तो टाटा सिल्वर फंड 15% टूटा घरेलू बाजार में अंतरराष्ट्रीय संकेतों का सबसे गहरा असर सिल्वर एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड्स (ETFs) पर पड़ा है। 22 जनवरी, 2026 को सुबह 10:33 बजे तक सिल्वर ईटीएफ में जबरदस्त बिकवाली देखी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


निप्पॉन इंडिया, मिराए एसेट शेयरखान, आदित्य बिड़ला सन लाइफ और बंधन सिल्वर ईटीएफ लगभग 12% तक लुढ़क गए। इन सिल्वर ईटीएफ में 11% से अधिक की कमजोरी देखी गई, जबकि आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल और डीएसपी सिल्वर ईटीएफ 10% तक टूट गए।

गोल्ड ETFs की क्या रही स्थिति?

गोल्ड ETFs में भी भारी बिकवाली चांदी की तरह सोने के ईटीएफ भी इस गिरावट से अछूते नहीं रहे और निवेशकों ने भारी बिकवाली की। आदित्य बिड़ला सन लाइफ गोल्ड ईटीएफ 10% से अधिक नीचे फिसला। एक्सिस और टाटा गोल्ड ईटीएफ 9% से ज्यादा की गिरावट आई। निप्पॉन, एलआईसी और डीएसपी जैसे गोल्ड ईटीएफ में 8% से अधिक की गिरावट रही, जबकि बंधन गोल्ड ईटीएफ 7% नीचे आया।

घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमत

देश के घरेलू बाजार में एमसीएक्स पर बुधवार को सोने और चांदी में मिला-जुला रुख रहा।

  • एमसीएक्स गोल्ड 2,551 रुपये या 1.69% की तेजी के साथ 1,53,116 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सोने ने 1,58,475 रुपये का नया रिकॉर्ड स्तर भी छुआ।

  • एमसीएक्स सिल्वर 7,171 रुपये या 2.22% टूटकर 3,16,501 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। चांदी ने सत्र के दौरान 3,35,521 रुपये प्रति किलो का नया लाइफटाइम हाई छुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed