फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today

Gold Silver Price: 200 रुपये बढ़ा सोने का दाम, चांदी की कीमत में भी बढ़त, जानें आज का भाव

Wed, 06 Aug 2025 04:53 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Wed, 06 Aug 2025 04:53 PM IST
सार

Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में बढ़त का सिलसिला जारी है। बुधवार को सोने का भाव 200 रुपये बढ़कर 99,020 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी की कीमत 500 रुपये बढ़कर 1,12,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today
सोना-चांदी का भाव - फोटो : पीटीआई

विस्तार

स्टॉकिस्टों की मजबूत खरीदारी के बीच बुधवार को राजधानी में सोने का भाव 200 रुपये बढ़कर 99,020 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव बुधवार को 100 रुपये बढ़कर 98,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी की कीमत 500 रुपये बढ़कर 1,12,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  UPI Charges: क्या यूपीआई सेवा हमेशा मुफ्त रहेगी? आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने दिया जवाब, जानिए क्या बोले
विज्ञापन


सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ी
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा कि बुधवार को सोने में मध्यम सकारात्मक रुख रहा। सुरक्षित निवेश की मांग जारी रहने से कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने दवा आयात पर टैरिप लगाने की धमकी दी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को दवा आयात पर नए टैरिफ लगाने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि टैरिफ की शुरुआत कम होगी, लेकिन समय के साथ यह 250 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। इसके अलावा ट्रम्प ने संकेत दिया कि सेमीकंडक्टर और चिप्स पर टैरिफ के संबंध में घोषणा जल्द ही की जाएगी।

टैरिफ अनिश्चितताओं ने जोखिम को बढ़ाया
गांधी ने कहा कि इस टैरिफ संबंधी अनिश्चितता ने कीमती धातुओं पर जोखिम प्रीमियम बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि व्यापारी दिन में बाद में फेडरल रिजर्व के सदस्यों के भाषणों पर नजर रखेंगे। यह बुलियन कीमतों की दिशा के बारे में आगे मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिरे सोने-चांदी के दाम
न्यूयॉर्क में सोना हाजिर 17.51 डॉलर या 0.52 प्रतिशत गिरकर 3,363.35 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी हाजिर 0.12 प्रतिशत गिरकर 37.76 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।


डॉलर सूचकांक में आई तेजी
एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक (कमोडिटी एवं करेंसी) जतिन त्रिवेदी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतें 3,360 डॉलर प्रति औंस से नीचे कमजोर रुख के कारण सोने की कीमतें कमजोर रहीं। डॉलर सूचकांक में पिछले कुछ दिनों में सकारात्मक तेजी देखी गई।

मंहगाई बढ़ने से सोन की कीमतों को समर्थन मिलने की उम्मीद
अबांस फाइनेंशियल सर्विसेज के सीईओ चिंतन मेहता ने कहा कि व्यापार तनाव लगातार बढ़ रहा है। राष्ट्रपति ट्रम्प ने धमकी दी है कि अगर यूरोपीय संघ अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में विफल रहता है तो वे उस पर 35 प्रतिशत तक टैरिफ लगा देंगे। उन्होंने कहा कि इस बीच, निवेशक अन्य देशों के साथ अमेरिका की व्यापार वार्ता पर बारीकी से नजर रख रहे हैं, क्योंकि कोई भी नया टैरिफ अर्थव्यवस्था पर और अधिक दबाव डाल सकता है। इससे मुद्रास्फीति बढ़ सकती है और बदले में सोने की कीमतों को समर्थन मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed