फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold All Time High

Gold Silver Price: सोना 1400 रुपये बढ़कर 96,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर, चांदी 1000 रुपये मजबूत हुई

Fri, 16 May 2025 05:22 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 16 May 2025 05:22 PM IST
सार

Gold Silver Price: आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की ताजा लिवाली से शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव 1,400 रुपये बढ़कर 96,450 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं, चांदी 1,000 रुपये बढ़कर 98,000 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर पहुंच गई। आइए जानते हैं सर्राफा बाजार का विस्तृत हाल।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold All Time High
सोने चांदी का भाव - फोटो : PTI

विस्तार

आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की ताजा लिवाली से शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव 1,400 रुपये बढ़कर 96,450 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,400 रुपए की बढ़त के साथ 96,000 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) के भाव पर कारोबार करता दिखा।

विज्ञापन

चांदी 1000 रुपये उछली

गुरुवार को 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना क्रमश: 95,050 रुपये और 94,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसके अलावा, शुक्रवार को चांदी की कीमत 1,000 रुपये बढ़कर 98,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई। पिछले बाजार सत्र में यह धातु 97,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

विज्ञापन

वैश्विक बाजार में सोने में नरमी

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 50.85 डॉलर या 1.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,189.25 डॉलर प्रति औंस रह गया। एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक (कमोडिटी एवं करेंसी) जतिन त्रिवेदी ने कहा, "अमेरिका और ब्रिटेन व चीन जैसे प्रमुख साझेदारों के बीच संभावित व्यापार समझौतों को लेकर बाजार की प्रतिक्रिया के कारण सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव रहा और यह 3,200 डॉलर के आसपास रहा।" त्रिवेदी ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से नरम रुख का संकेत नहीं मिलने और ब्याज दरों में तत्काल कटौती नहीं होने से सर्राफा में खरीदारी की गति सीमित रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

आगे के रुख के लिए अमेरिकी अर्थव्यवस्था के आंकड़ों का इंतजार

कोटक सिक्योरिटीज की कमोडिटी रिसर्च की एवीपी कायनात चैनवाला ने कहा कि बाजार के सहभागियों को अमेरिका के वृहद आर्थिक आंकड़ों, जैसे कि आवास के आंकड़े और मई के लिए मिशिगन विश्वविद्यालय की प्रारंभिक उपभोक्ता भावना और मुद्रास्फीति की उम्मीदों से जुड़ी रिपोर्ट का इंतजार है। कमोडिटी विशेषज्ञों के अनुसार, निवेशक दिन में बाद में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की सदस्य मैरी डेली की टिप्पणी का इंतजार करेंगे। डेटा रिलीज और डेली की टिप्पणी ब्याज दर निर्णय चक्र के भविष्य के पाठ्यक्रम पर अधिक जानकारी प्रदान करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed