फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold All Time High

Gold Silver Price: अक्षय तृतीया से पहले सोने की कीमतों में 1050 रुपये का उछाल, चांदी 3500 रुपये मजबूत हुई

Tue, 29 Apr 2025 06:21 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 29 Apr 2025 06:21 PM IST
सार

Gold Silver Price: अक्षय तृतीया से पहले सोने की कीमतों में उछाल दिखा है। ज्वेलर्स और स्टॉकिस्टों की ताजा खरीदारी से दिल्ली में सोने का भाव 1,050 रुपये की बढ़त के साथ 99,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया। वहीं, एक किलोग्राम चांदी की कीमत तीन हफ्तों में सबसे तेज उछाल के साथ 3,500 रुपये चढ़कर 1,02,000 रुपये पर पहुंच गई।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold All Time High
सोने-चांदी के भाव - फोटो : amarujala.com

विस्तार

अक्षय तृतीया से पहले सोने की कीमतों में उछाल दिखा है। ज्वेलर्स और स्टॉकिस्टों की ताजा खरीदारी से दिल्ली में सोने का भाव 1,050 रुपये की बढ़त के साथ 99,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन ने इसकी पुष्टि की है। हिंदू कैंलेंडर के अनुसार बैसाख महीने की तीसरी तारीख को अक्षय तृतीय के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर सोने-चांदी की खरीदारी की परंपरा है। इस बार अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को है। सोमवार को 99.9% शुद्धता वाले सोने का भाव 1000 रुपये की गिरावट के साथ 98,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया था।

विज्ञापन

99.5% शुद्धता वाले सोने की कीमत 1100 रुपये उछली

99.5  प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,100 रुपये की बढ़त के साथ 99,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया। साल 2025 के दौरान सोने की कीमतों में 20,500 रुपये प्रति 10 ग्राम यानी 26 प्रतिशत का उछाल आया है। 31 दिसंबर, 2024 सोना 78,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार करता दिखा था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया पर 12 टन सोना और 400 टन चांदी की होगी खरीदी, 16 हजार करोड़ रुपये के व्यापार की संभावना
विज्ञापन
विज्ञापन


चांदी की कीमतों में भी मंगलवार को अच्छी मजबूती दिखी। एक किलोग्राम चांदी की कीमत तीन हफ्तों में सबसे तेज उछाल के साथ 3,500 रुपये चढ़कर 1,02,000 रुपये पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 98,500 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। बीते 19 मार्च को चांदी 1,000 रुपये की बढ़त के साथ 1,03,500 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गई थी। 

अक्षय तृतीय से पहले बाजार में दिखा उत्साह

बाजार के जानकारों के अनुसार, अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर स्वर्ण बाजार उत्साह से गुलजार है। अक्षय तृतीया सांस्कृतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण है। इस मौके पर सोने की खरीदारी करने की परंपरा रही है।  वैश्विक बाजार में हाजिर सोना एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,311 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। एशियाई बाजार में हाजिर चांदी में 0.36% की बढ़त के साथ 33.27 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार हुआ।



ये भी पढ़ें: Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में सपाट क्लोजिंग; सेंसेक्स 70 अंक चढ़ा, निफ्टी में मामूली बढ़त

एलकेपी सिक्योरिटीज के कमोडिटी व करेंसी के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक जतिन त्रिवेदी ने कहा, "सोने में कमजोरी रही और मुनाफावसूली के कारण कॉमेक्स पर सोना 3,310 डॉलर प्रति औंस के आसपास लुढ़क गया। अमेरिका और भारत व जापान जैसे देशों के बीच संभावित व्यापार समझौतों पर बढ़ती आशावादिता, व्यापार युद्ध की आशंकाओं में कमी और सुरक्षित निवेश की मांग के बीच यह नरमी आई है।"

कोटक सिक्योरिटीज की एवीपी-कमोडिटी रिसर्च कायनात चैनवाला के अनुसार, निवेशकों का ध्यान व्यापक आर्थिक आंकड़ों पर केंद्रित है। इन आंकड़ों में यूएस जेओएलटीएस जॉब ओपनिंग्स रिपोर्ट और कॉन्फ्रेंस बोर्ड कंज्यूमर कॉन्फिडेंस इंडेक्स शामिल है, जिन्हें आज ही जारी किया जाएगा। चैनवाला ने कहा कि आंकड़ों के जारी होने से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के चल रहे व्यापार संघर्ष के व्यापक आर्थिक प्रभाव पर प्रकाश पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed