Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold All Time High

Gold Silver Price: सोना 300 रुपये बढ़कर 89300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, चांदी में 1000 रुपये की मजबूती

Wed, 05 Mar 2025 08:02 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 05 Mar 2025 08:02 PM IST
सार

Gold Silver Price: अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार मजबूत वैश्विक रुख के बीच बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोना 300 रुपये की तेजी के साथ 89,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गया। चांदी की कीमत भी मंगलवार के भाव 98,000 रुपये प्रति किलोग्राम से 1,000 रुपये बढ़कर 99,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। आइए जानते हैं सर्राफ बाजार का विस्तृत हाल।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold All Time High
सोने चांदी का भाव - फोटो : PTI

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार को सोना 300 रुपये की तेजी के साथ 89,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया। पिछले बाजार सत्र में सोना 89,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 20 फरवरी को सोना 89,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने रिकॉर्ड स्तर पर था। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार मजबूत वैश्विक रुख के कारण सोने की कीमतों में उछाल आया है।

विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, "बुधवार को सोने की कीमतों में तेजी का रुख जारी रहा और लगातार तीसरे दिन इसकी कीमतों में इजाफा हुआ। सुरक्षित निवेश वाले परिसंपत्तियों की मांग और कमजोर अमेरिकी डॉलर के कारण पीली धातुओं को समर्थन मिला।"

विज्ञापन

टैरिफ पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के एलानों से वैश्विक बाजार में सोने की मांग बढ़ी

गांधी के अनुसार, अमेरिकी टैरिफ के क्रियान्वयन और कनाडा व चीन की जवाबी कार्रवाई से व्यापार युद्ध बढ़ने और वैश्विक आर्थिक मंदी की आशंका बढ़ गई है। इसे देखते हुए वैश्विक बाजार में सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग बढ़ी है।  लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी जारी रखते हुए 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 300 रुपए बढ़कर 88,900 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। मंगलवार को सोना 88,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी मंगलवार के बंद स्तर 98,000 रुपये प्रति किलोग्राम से 1,000 रुपये बढ़कर 99,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव 38 रुपये बढ़कर 86,064 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वैश्विक स्तर पर अप्रैल डिलीवरी के लिए सोना वायदा 0.18 प्रतिशत बढ़कर 2,926 डॉलर प्रति औंस हो गया। हालांकि, हाजिर सोना 2,917.72 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर कारोबार कर रहा है।

अगर अमेरिका की ओर से घोषित टैरिफ में ढील दी जाती है सोने पर बढ़ेगा दवाब

कोटक सिक्योरिटीज में कमोडिटी रिसर्च की एवीपी कायनात चैनवाला ने कहा, "सोना 2,925 डॉलर के करीब कारोबार कर रहा है, लेकिन इसमें तेजी सीमित है, क्योंकि अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक ने कनाडा और मैक्सिको के लिए संभावित टैरिफ राहत का सुझाव दिया है। अगर कोई समझौता हो जाता है और शुल्कों में ढील दी जाती है, तो इससे सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ सकता है।"

चैनवाला ने यह भी कहा कि वैश्विक आर्थिक परिदृश्य के बारे में जानकारी के लिए व्यापारी प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं के सेवा पीएमआई आंकड़ों और अमेरिकी निजी पेरोल आंकड़ों पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। एशियाई बाजार में कॉमेक्स चांदी वायदा 1.63 प्रतिशत बढ़कर 32.91 डॉलर प्रति औंस पर बोला गया।



एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट रिसर्च एनालिस्ट- कमोडिटी और करेंसी, जतीन त्रिवेदी के अनुसार, एडीपी गैर-कृषि रोजगार और गैर-कृषि पेरोल सहित प्रमुख अमेरिकी आंकड़ों पर बाजार जी नजर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed