फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price: सोने में पांच दिन की तेजी थमी, गिरावट के साथ ₹80580 प्रति 10 ग्राम पर भाव, चांदी भी फिसली

Tue, 14 Jan 2025 08:37 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 14 Jan 2025 08:37 PM IST
सार

Gold Silver Price: कमजोर वैश्विक रुख के बीच दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को सोने की कीमत 80 रुपये की गिरावट के साथ 80,580 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। वहीं, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की कमजोर मांग के कारण चांदी भी मंगलवार को 1,300 रुपये की भारी गिरावट के साथ 91,700 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर आ गई। आइए जानते हैं सर्राफा बाजार का हाल, विस्तार से।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
सोने-चांदी का भाव - फोटो : PTI

विस्तार

कमजोर वैश्विक रुख के बीच दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को सोने की कीमत 80 रुपये की गिरावट के साथ 80,580 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसके साथ ही पांच दिनों से जारी तेजी का सिलसिला थम गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। सोमवार को यह बहुमूल्य धातु 80,660 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की कमजोर मांग के कारण चांदी भी मंगलवार को 1,300 रुपये की भारी गिरावट के साथ 91,700 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर आ गई। पिछले सत्र में चांदी 93,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन


99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 80 रुपए घटकर 80,180 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया, जबकि पहले इसका बंद भाव 80,260 रुपए प्रति 10 ग्राम था। इसके अलावे, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर वायदा कारोबार में फरवरी डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत 16 रुपये की गिरावट के साथ 78,150 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।
विज्ञापन


एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट रिसर्च एनालिस्ट (कमोडिटी एवं करेंसी) जतिन त्रिवेदी ने कहा, "एमसीएक्स गोल्ड में 78,150-78,400 रुपये के बीच उतार-चढ़ाव रहा और सोना सीमित दायरे में कारोबार करता रहा। इसके विपरीत कॉमेक्स गोल्ड में मामूली कमजोरी दिखी और यह 2,665 डॉलर के आसपास रहा।" मसीएक्स पर मार्च डिलीवरी वाले चांदी अनुबंध की कीमत भी 128 रुपये या 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 90,385 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इस बीच, विदेशी बाजारों में कॉमेक्स सोना वायदा मामूली बढ़त के साथ 2,679.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, "अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और अमेरिकी डॉलर में वृद्धि के कारण मंगलवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई। फेडरल रिजर्व (फेड) इस साल ब्याज दरों में कम कटौती कर सकता है, क्योंकि पिछले हफ्ते की मजबूत नौकरी रिपोर्ट ने अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड और अमेरिकी डॉलर में तेजी का समर्थन किया।"


अमेरिका में 10-वर्षीय ट्रेजरी यील्ड, जो वैश्विक वित्तपोषण की लागत का आधार है, सोमवार को 14 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। गांधी ने कहा, "जब यह खबर आई कि डोनाल्ड ट्रंप की आर्थिक टीम के सदस्यों ने मुद्रास्फीति में वृद्धि से बचने के लिए टैरिफ बढ़ाने के लिए क्रमिक दृष्टिकोण पर चर्चा की है, निवेश का प्रवाह सुरक्षित निवेश से जोखिमपूर्ण परिसंपत्तियों की ओर हो गया।" हालांकि, एशियाई बाजार में चांदी 30.32 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed