{"_id":"66f2c4c1ec78b4307c0c9958","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-aur-chandi-ka-bhav-gold-and-silver-price-news-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: सोना 76950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर, चांदी 90000 रुपये प्रति किलो पर पहुंची","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: सोना 76950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर, चांदी 90000 रुपये प्रति किलो पर पहुंची
Tue, 24 Sep 2024 07:25 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Tue, 24 Sep 2024 07:25 PM IST
सार
Gold Silver Price: राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव 76,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा। सोमवार को बहुमूल्य धातु छह महीने के अंतराल के बाद 76,950 रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। औद्योगिक उपभोक्ताओं की ताजा मांग के कारण चांदी भी मजबूत होकर 90,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी के भाव
- फोटो : amarujala.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख के बीच मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव 76,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा। सोमवार को बहुमूल्य धातु छह महीने के अंतराल के बाद 76,950 रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
बाजार सूत्रों के अनुसार, इससे पहले इसी साल 22 मार्च को धातु 76,950 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची थी। औद्योगिक उपभोक्ताओं की ताजा मांग के कारण चांदी भी मजबूत होकर 90,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इसके अतिरिक्त 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 76,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा।
विज्ञापन
इस बीच, दिल्ली के बाजारों में हाजिर सोने (24 कैरेट) की कीमतें 76,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर कारोबार करती दिखीं। दूसरी ओर, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर वायदा कारोबार में अक्तूबर डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत 248 रुपये या 0.33 प्रतिशत बढ़कर 74,543 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।
विज्ञापन
दिसंबर डिलीवरी वाले चांदी अनुबंध की कीमत भी 469 रुपये या 0.53 प्रतिशत बढ़कर 89,700 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। वैश्विक स्तर पर सोना 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,658.30 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, "मंगलवार को सोना नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, क्योंकि ऐसा प्रतीत हुआ कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के कई सदस्य अधिक महत्वपूर्ण ब्याज दर कटौती के लिए दरवाजा खुला छोड़ रहे हैं।"
एशियाई कारोबारी घंटों में चांदी की कीमत बढ़कर 31.21 डॉलर प्रति औंस हो गई। आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स के कमोडिटीज एंड करेंसीज के एवीपी मनीष शर्मा ने कहा, "कीमतों के रिकॉर्ड ऊंचाई को छूने से बहुमूल्य धातुओं में लगातार चौथे दिन तेजी आई है, जो अमेरिकी आर्थिक अनिश्चितता को लेकर चिंताओं और अमेरिकी फेड की ओर से मौद्रिक नीति में ढील की उम्मीदों से प्रेरित है।"
सोना चीन में सकारात्मक धारणा के बीच हाजिर बाजार में नए उच्च स्तर पर पहुंच गया। चीन ने 2024 तक निर्धारित 5 प्रतिशत विकास लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ब्याज दरों में कटौती और प्रोत्साहन उपायों की घोषणा की है। शर्मा ने कहा कि मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के कारण भी सर्राफा कीमतों को समर्थन मिला है।