{"_id":"664768f521a6dd09f9006360","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-aur-chandi-ka-bhav-gold-and-silver-price-news-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: चांदी लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड ऊंचाई पर, सोना 150 रुपये टूटा","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: चांदी लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड ऊंचाई पर, सोना 150 रुपये टूटा
Fri, 17 May 2024 07:56 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 17 May 2024 07:56 PM IST
सार
Gold Silver Price: दिल्ली में शुक्रवार को चांदी की कीमत लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड बढ़त के साथ 89,000 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। हालांकि विदेशी बाजारों में मजबूत रुख के अनुरूप सोने की कीमत 150 रुपये गिरकर 73,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।
विज्ञापन
सोने-चांदी के भाव
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चांदी की कीमत लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड बढ़त के साथ शुक्रवार को स्थानीय बाजार में 89,000 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। हालांकि विदेशी बाजारों में मजबूत रुख के अनुरूप सोने की कीमत 150 रुपये गिरकर 73,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में चांदी की कीमतें 300 रुपये उछलकर 89,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं। पिछले सत्र में यह 88,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
इस बीच सोने की कीमतें 150 रुपये गिरकर 73,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। पिछले सत्र में यह 74,050 रुपये पर बंद हुआ था।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘शुक्रवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई क्योंकि अमेरिकी डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल कई सप्ताह के निचले स्तर से उबर गये। अमेरिकी डॉलर सूचकांक वर्तमान में पिछले बंद के मुकाबले 0.22 प्रतिशत अधिक है।’’
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार, कॉमेक्स (जिंस बाजार) में सोना हाजिर 2,380 डॉलर प्रति औंस पर रहा जो पिछले बंद से छह डॉलर नीचे है।
ब्लिंकएक्स और जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध मामलों के उपाध्यक्ष (कमोडिटी एंड करेंसी) प्रणव मेर ने कहा, ‘‘सत्र में अब तक सोने में मजबूती के साथ कारोबार देखा जा रहा है और सप्ताह का अंत सकारात्मक रहने की संभावना है। इसका कारण अमेरिका से हाल ही में जारी आर्थिक आंकड़ों में गतिविधियों में नरमी के संकेत दिख रहे हैं, जबकि मुद्रास्फीति फिर से कम होने लगी है। इससे उम्मीद बढ़ी है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा जल्द ब्याज दर में कटौती की जा सकती है।’’
विज्ञापन
हालांकि, चांदी बढ़त के साथ 29.65 डॉलर प्रति औंस पर रही। पिछले कारोबार में यह 29.55 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।