{"_id":"66460cedfed6504754086644","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-aur-chandi-ka-bhav-gold-and-silver-price-news-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: चांदी 1,800 रुपए उछलकर उच्चतम स्तर पर पहुंची, सोने में 650 रुपये की तेजी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: चांदी 1,800 रुपए उछलकर उच्चतम स्तर पर पहुंची, सोने में 650 रुपये की तेजी
Thu, 16 May 2024 07:11 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Thu, 16 May 2024 07:11 PM IST
सार
Gold Silver Price: गुरुवार को चांदी 1,800 रुपये की तेजी के साथ 88,000 रुपये प्रति किलोग्राम की नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई जबकि सोने की कीमत 650 रुपये की तेजी के साथ 74,050 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी का भाव
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मजबूत वैश्विक रुख के बीच गुरुवार को चांदी 1,800 रुपये की तेजी के साथ 88,000 रुपये प्रति किलोग्राम की नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई जबकि सोने की कीमत 650 रुपये की तेजी के साथ 74,050 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।
विज्ञापन
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, दिल्ली में चांदी की कीमत 1,800 रुपये बढ़कर 88,700 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 86,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
वहीं, सोना 650 रुपये से उछलकर 74,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले सत्र में सोना 73,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''अमेरिका में महंगाई के आंकड़े जारी होने के बाद अमेरिकी डॉलर सूचकांक पांचवें सप्ताह के निचले स्तर पर आ गया और अमेरिकी ट्रेजरी के प्रतिफल में भी गिरावट आई।"
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर सोने का हाजिर भाव 21 डॉलर की तेजी के साथ 2,386 डॉलर प्रति औंस हो गया। एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष (जिंस व मुद्रा) शोध विश्लेषक जतीन त्रिवेदी ने कहा, 'सोने की कीमतें कुल मिलाकर सकारात्मक दायरे में हैं, उच्च स्तर पर कुछ मामूली मुनाफावसूली हो सकती है। चांदी का भाव भी तेजी के साथ 29.55 डॉलर प्रति औंस हो गया। पिछले सत्र में यह 28.80 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।
उन्होंने कहा, "चांदी की कीमतों में तेजी से वृद्धि मुख्य रूप से इसकी अनूठी औद्योगिक उपयोगिता के कारण है, जो इसे सोने से अलग करती है। आपूर्ति के खतरे की चिंताओं के कारण तांबा, एल्युमीनियम, जस्ता और सीसा जैसी प्रमुख औद्योगिक धातुओं की कीमतें अप्रैल से तेजी से बढ़ी हैं। इसने सट्टेबाजों को बड़े पैमाने पर चांदी पर दांव लगाने के लिए प्रेरित किया है।"
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के प्रमुख (जिंस) हरीश वी ने कहा, 'सोने की रिकॉर्ड ऊंची कीमतों को वैश्विक स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से बल मिला है।