फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price: सोना 230 रुपये उछला, चांदी 700 रुपये मजबूत हुई

Mon, 06 May 2024 06:00 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 06 May 2024 06:00 PM IST
सार

Gold Silver Price: दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 230 रुपये की तेजी के साथ 72,250 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इस दौरान चांदी भी 700 रुपए उछलकर 84,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
सोने-चांदी का भाव - फोटो : Agency

विस्तार

वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 230 रुपये की तेजी के साथ 72,250 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले सत्र में सोना 72,020 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन


इस दौरान चांदी भी 700 रुपए उछलकर 84,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 83,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी के अनुसार दिल्ली के बाजारों में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत 230 रुपये की तेजी के साथ 72,250 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।  विदेशी बाजारों में कॉमेक्स पर सोने का हाजिर भाव 11 डॉलर की तेजी के साथ 2,312 डॉलर प्रति औंस हो गया। इस दौरान चांदी के भाव भी तेजी के साथ 27.05 डॉलर प्रति औंस हो गया। पिछले सत्र में चांदी 26.55 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी। 
विज्ञापन


मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर वायदा कारोबार में सोना 562 रुपये उछलकर 71,230 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। सबसे ज्यादा कारोबार वाले जून अनुबंध ने कारोबार के दौरान 71,297 रुपये प्रति 10 ग्राम का उच्च स्तर छुआ। इसके अलावा चांदी के जुलाई डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत भी 1,508 रुपये अथवा 1.86 प्रतिशत की तेजी के साथ 82,551 रुपये प्रति किग्रा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

   
मध्य पूर्व में नए सिरे से संघर्ष शुरू होने और अमेरिका में नौकरियों के कमजोर आंकड़ों के कारण एमसीएक्स पर सोना 500 रुपये से अधिक बढ़कर 71,200 रुपये पर पहुंच गया। इन आंकड़ों ने अमेरिकी ब्याज दर में कटौती की उम्मीदों को बढ़ा दिया, जो सोने की कीमतों के लिए सकारात्मक है। एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष (जिंस व मुद्रा) शोध विश्लेषक जतीन त्रिवेदी के अनुसार निकट भविष्य में सोना के 70,000 से 72,500 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed