फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price: सोना 350 रुपये की बढ़त के साथ 71,700 रुपये के नए हाई पर, चांदी भी नई ऊंचाई पर

Mon, 08 Apr 2024 06:46 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 08 Apr 2024 06:46 PM IST
सार

Gold Silver Price: राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना 350 रुपये की तेजी के साथ 71,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इस साल यानी 2024 में अबतक सोने की कीमतों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इस साल सोने का दाम 7,700 रुपये चढ़ा है।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
सोने-चांदी का भाव - फोटो : Social Media

विस्तार

बहुमूल्य धातुओं की सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में मांग बढ़ने के कारण सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना 350 रुपये की तेजी के साथ 71,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इस साल यानी 2024 में अबतक सोने की कीमतों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इस साल सोने का दाम 7,700 रुपये चढ़ा है। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 71,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

विज्ञापन


चांदी की कीमत भी 800 रुपये के उछाल के साथ 84,000 रुपये प्रति किलोग्राम की नयी ऊंचाई पर बंद हुई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में यह 83,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख से संकेत लेते हुए दिल्ली के बाजारों में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत 71,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही थी, जो पिछले बंद भाव से 350 रुपये की बढ़त है।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेशी बाजार कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,336 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से सात डॉलर मजबूत है। गांधी ने कहा, व्यापारियों ने अमेरिकी नौकरियों की उत्साहजनक रिपोर्ट पर ध्यान नहीं दिया और इसके बजाय कुछ सप्ताह से चल रहे सर्राफा की तेजी की प्रवृत्ति पर ध्यान केंद्रित किया। इससे सोमवार को सोने की कीमत एक और रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई।


एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषण विभाग के उपाध्यक्ष जतीन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘वैश्विक कॉमेक्स कीमतों में उछाल से समर्थित सोने की कीमतों में तेजी जारी रही, जो सुबह के शुरुआती घंटों में 2,350 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई।’’ इसके अलावा चांदी की कीमतें भी बढ़त के साथ 27.80 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। पिछले सत्र में यह 27.45 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed