फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold jewelry will not sale Without hallmark from 1st June

सख्ती: एक जून से नहीं बिकेंगे बिना हॉलमार्क वाले स्वर्ण आभूषण

Wed, 14 Apr 2021 06:22 AM IST
देव कश्यप बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 14 Apr 2021 06:22 AM IST
सार

  • 34,647 ज्वैलर्स ने अभी तक बीआईएस में कराया है पंजीकरण
  • इस कदम से मिलावटी आभूषणों की बिक्री पर लगाम कसी जा सकेगी
  • अभी बाजार में सिर्फ 40 फीसदी आभूषणों पर ही हॉलमार्क

विज्ञापन
Gold jewelry will not sale Without hallmark from 1st June
सोने के आभूषण (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

देश में 1 जून, 2021 के बाद ज्वैलर्स बिना हॉलमार्क वाले स्वर्ण आभूषण या कलाकृतियां नहीं बेच सकेंगे। सरकार ने मंगलवार को कहा है कि तय अवधि में हॉलमार्क को अनिवार्य बनाने की पूरी तैयारी कर ली गई है। इस कदम से मिलावटी आभूषणों की बिक्री पर लगाम कसी जा सकेगी।

विज्ञापन


उपभोक्ता मामलों की सचिव लीला नंदन ने कहा, नवंबर 2019 में ही स्वर्ण आभूषणों और कलाकृतियों के लिए हॉलमार्किंग अनिवार्य बनाने की घोषणा की गई थी। इसके लिए 15 जनवरी, 2021 तक समय भी दिया गया था। कोरोना महामारी को देखते हुए इस अवधि को बढ़ाकर एक जून कर दिया गया है, जिसे आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


हॉलमार्क प्रदान करने वाली संस्था ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) ने भी पूरी तैयारी कर ली है। बीआईएस के महानिदेशक प्रमोद कुमार तिवारी ने बताया कि हमारी तरफ से पूरी तैयारी है। अभी तक 34,647 ज्वैलर्स ने पंजीकरण कराया है और उम्मीद है कि अगले दो महीने में यह संख्या एक लाख पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजीकरण की प्रक्रिया ऑनलाइन है। एक जून के बाद ज्वैलर्स सिर्फ 14, 18 और 22 कैरेट के आभूषण ही बेच सकेंगे। अभी बाजार में सिर्फ 40 फीसदी आभूषणों पर ही हॉलमार्क रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed