{"_id":"5d7b87438ebc3e93d02844dd","slug":"gold-again-rebounds-on-friday-silver-gains-172-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"38600 के पार पहुंचा सोना, चांदी में दिखी 172 रुपये की मजबूती","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
38600 के पार पहुंचा सोना, चांदी में दिखी 172 रुपये की मजबूती
Fri, 13 Sep 2019 05:40 PM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Fri, 13 Sep 2019 05:40 PM IST
विज्ञापन
गहने खरीदती महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोने की कीमतों में शुक्रवार को सुधार हुआ और दिल्ली सराफा बाजार में सोने का भाव 70 रुपये की बढ़त के साथ 38,695 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमतों में भी 172 रुपये की मजबूती देखने को मिली। गुरुवार को सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली थी।
विज्ञापन
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी तेजी आई। चांदी का भाव 172 रुपये की बढ़त के साथ 48,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। बृहस्पतिवार को चांदी 48,228 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
दिल्ली सराफा बाजार में सोना 70 रुपये की बढ़त के साथ 38,695 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच या। बृहस्पतिवार को सोना 38,625 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि दिल्ली में 24 कैरट सोने का हाजिर भाव 38,695 रुपये पर चल रहा है। रुपये में उतार-चढ़ाव की वजह से सोने में तेजी है।
विज्ञापन
वैश्विक बाजारों में, न्यूयॉर्क में सोना लाभ के साथ 1,505 डॉलर प्रति औंस और चांदी बढ़त के साथ 18.17 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। इस बीच, अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में दिन में कारोबार के दौरान रुपया 26 पैसे की बढ़त के साथ 70.88 प्रति डॉलर पर चल रहा था।