फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Fuel Price Today: Diesel crosses Rs 84 mark in Delhi, petrol nears Rs 100 in Mumbai

Petrol-Diesel Price: दिल्ली में डीजल 84 रुपये के पार, मुंबई में पेट्रोल 100 रुपये के करीब

Sun, 23 May 2021 02:12 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 23 May 2021 02:12 PM IST
सार

देश में रविवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में इजाफा हुआ। इससे एक दिन पहले, शनिवार को ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। इस महीने में 12वीं बार ईंधन के दामों में बढ़ोतरी की गई है। देश में पेट्रोल और डीजल के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
Fuel Price Today: Diesel crosses Rs 84 mark in Delhi, petrol nears Rs 100 in Mumbai
पेट्रोल-डीजल - फोटो : iStock

विस्तार

ईंधन के दाम में रविवार को एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे जहां दिल्ली में डीजल की कीमत 84 रुपये लीटर के ऊपर चली गई। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के करीब पहुंच गई है। इससे एक दिन पहले, शनिवार को ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। इस महीने में 12वीं बार ईंधन के दामों में बढ़ोतरी की गई है। देश में पेट्रोल और डीजल के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


सार्वजनिक क्षेत्र की ईंधन खुदरा कंपनियों की अधिसूचना के अनुसार पेट्रोल के दाम में 17 पैसे लीटर और डीजल में 29 पैसे लीटर की वृद्धि की गई है। इस महीने में ईंधन के दाम में यह 12वीं बार वृद्धि की गई है। इससे देश भर में पेट्रोल और डीजल के मूल्य अबतक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


इस वृद्धि के साथ दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 93.21 रुपये लीटर जबकि डीजल 84.07 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई। इस वृद्धि के साथ राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई शहरों में कीमत 100 रुपये के ऊपर पहुंच गई है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के करीब पहुंच गई है।मुंबई में अब एक लीटर पेट्रोल का दाम 99.49 रुपये जबकि डीजल 91.30 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन



वैट (मूल्य वर्धित कर) जैसे स्थानीय करों और माल ढुलाई शुल्क के कारण ईंधन के दाम हर राज्य में अलग-अलग हैं। राजस्थान में पेट्रोल पर वैट सर्वाधिक है। उसके बाद मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र का स्थान है।

तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले 15 दिनों में मानक ईंधन के औसत मूल्य और विनिमय दर के आधार पर रोजाना कीमतों में संशोधन करती हैं। चार मई के बाद ईंधन के दाम में यह 12वीं बार वृद्धि की गई है। उससे पहले, पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों में विधानसभा चुनावों के कारण 18 दिनों तक ईंधन के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया था।


राजस्थान के श्री गंगानगर जिले में पेट्रोल और डीजल सबसे महंगा है। वहां पेट्रोल जहां 104.18 रुपये प्रति लीटर है वहीं डीजल 96.91 रुपये प्रति लीटर। इस महीने 12वीं बार दाम बढ़ने से पेट्रोल 2.81 रुपये लीटर और डीजल की कीमत 3.34 रुपये प्रति लीटर बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed