फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Fitch to Moodys to S&P here are gdp growth prediction of indian economy

दुनिया की इन तीन बड़ी एजेंसियों की भविष्यवाणी क्यों है भारत के लिए खतरे की घंटी?

Sun, 22 Mar 2020 02:27 PM IST
श्रीधर मिश्रा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sun, 22 Mar 2020 02:27 PM IST
विज्ञापन
Fitch to Moodys to S&P here are gdp growth prediction of indian economy
शेयर मार्केट

कोरोनावायरस इन दिनों दुनियाभर में कहर बन कर टूटा है। अब तक 11,000 से भी ज्यादा लोगों की इससे मौत हो चुकी है। ऐसे में इस महामारी ने भारत के साथ दुनियाभर की अर्थव्यवस्था को झकझोर कर रख दिया है। हालांकि, कुछ समय पहले ही Fitch, Moodys और S&P जैसी रेटिंग एजेंसीज ने भारत की GDP ग्रोथ को लेकर भविष्यवाणी की थी। ऐसे में इन एजेंसीज का अनुमान भारत के लिए क्यों खतरे की घंटी है, डालते हैं इस पर एक नजर

विज्ञापन


Fitch ने घटाई रेटिंग

फिच रेटिंग्स (Fitch Ratings) ने  देश की GDP विकास दर का अनुमान घटा दिया है। रेटिंग एजेंसी ने वित्तवर्ष 2020-21 के लिए GDP ग्रोथ को घटाकर 5.1 फीसदी कर दिया है। इससे पहले फिच रेटिंग्स ने दिसंबर 2019 में भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान 5.6 फीसदी लगाया था। विकास दर को लेकर घटाई गई रेटिंग का सबसे बड़ा कारण कोरोनावायरस के संक्रमण का फैलना है। रेटिंग एजेंसी का कहना है कि आने वाले हफ्तों में कोरोनावायरस का असर बढ़ सकता है, जिसके चलते अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचने का खतरा ज्यादा है। एजेंसी का कहना है कि सप्लाई चेन में आई रुकावट से निवेश और एक्सपोर्ट प्रभावित होगा।
विज्ञापन


Moody's ने घटाई रेटिंग

रेटिंग एजेंसी मूडीज इंवेस्टर्स सर्विस ने भी भारत की विकास दर का अनुमान घटाया है। दरअसल वैश्विक मंदी के खतरे से होने वाले प्रभाव को देखते हुए मूडीज ने भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान 5.4 से घटा कर 5.3 कर दिया है। दरअसल मूडीज ने कोरोना वायरस महामारी के भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले असर को देखते हुए एजेंसी ने रेटिंग घटाई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


S&P ने घटाई रेटिंग

Moody's और Fitch की तरह S&P Global Ratings की रेटिंग भारत के लिए निराश करने वाली है। रेटिंग एजेंसी ने 2020 में भारत की आर्थिक वृद्धि का अनुमान घटाकर 5.2 फीसद कर दिया है। S&P की तरफ से यह भी कहा गया है कि कोरोनावायरस महामारी के चलते दुनियाभर की अर्थव्यवस्था मंदी के दौर में जा रही है। यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एजेंसी ने 2020 में भारत के जीडीपी ग्रोथ को 5.7 फीसद की रेटिंग दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed