फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Fed reserve increases interest rate, Gold falls by 200 per 10 grams

अमेरिकी रिजर्व बैंक ने दशक में दूसरी बार दर बढ़ाई, रुपये में भारी गिरावट

Fri, 16 Dec 2016 08:22 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 16 Dec 2016 08:22 AM IST
विज्ञापन
Fed reserve increases interest rate, Gold falls by 200 per 10 grams
american federal reserve bank - फोटो : american federal reserve bank

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की ब्याज दर बृहस्पतिवार को बढ़ने से देश के मुद्रा और शेयर बाजार में गिरावट देखी गई। बाजार की उम्मीदों के अनुरूप बुधवार को फेड ने अपनी ब्याज दर 0.25 से 0.5 फीसदी के दायरे में बढ़ाकर 0.5 से 0.75 फीसदी के दायरे में कर दिया।

विज्ञापन


वर्ष 2016 में फेड दर में यह बढ़ोतरी और गत एक दशक में दूसरी बढ़ोतरी है। फेड की मौद्रिक नीति समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से दर बढ़ाने का फैसला किया है और फेड ने यह भी कहा कि 2017 में तीन बार दर बढ़ाई जा सकती है, जबकि पहले फेड ने दो बार दर बढ़ोतरी का अनुमान दिया था।
विज्ञापन


फेड की दर बढ़ने से अमेरिकी मुद्रा डॉलर में निवेश करना लाभकारी हो जाएगा, जिससे विदेशी निवेशक उभरते बाजारों से अपनी पूंजी निकालकर अमेरिका में लगाने के लिए प्रोत्साहित होंगे और उभरते देशों के बाजारों में बड़े पैमाने पर गिरावट दर्ज किए जाने की उम्मीद है और उन देशों की मुद्राओं में भी डॉलर के मुकाबले कमजोरी आने की प्रबल संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रुपया 40 पैसे लुढ़का

Fed reserve increases interest rate, Gold falls by 200 per 10 grams
डॉलर

फेड दर बढ़ने के कारण डॉलर में आई मजबूती के बीच बृहस्पतिवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 40 पैसे या 0.59 फीसदी कमजोर होकर 67.83 पर बंद हुआ। फॉरेक्स बाजार के डीलरों के मुताबिक पूंजी के देश से लगातार बाहर की ओर हो रहे प्रवाह के बीच आयातकों में डॉलर की मांग बढ़ने से रुपये पर दबाव बढ़ गया है।

15 नवंबर के बाद रुपये में यह सबसे बड़ी एक दिनी गिरावट है। वहीं फेड दर बढ़ने और डॉलर के आकर्षक होने से बृहस्पतिवार को देश के शेयर बाजार में गिरावट देखी गई। बीएसई का सेंसेक्स 83.77 अंकों की गिरावट के साथ 26,519.07 पर और एनएसई का निफ्टी 28.85 अंकों की गिरावट के साथ 8,153.60 पर बंद हुआ।

जियोजित बीएनपी पारिबा फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि फेड की घोषणा के बाद अमेरिकी बांड और डॉलर की यील्ड बेहतर हो गई है, जो उभरते बाजारों के बाजारों के लिए नकारात्मक है, जिसमें भारत भी शामिल है। इन बाजारों में पूंजी बाहर निकलने की संभावना बढ़ गई है।

सोना 200 रुपये लुढ़का, चांदी भी टूटी

Fed reserve increases interest rate, Gold falls by 200 per 10 grams
gold - फोटो : demo pic

फेड दर बढ़ोतरी के कारण वैश्विक स्तर पर डॉलर की मांग बढ़ने और नकदी संकट की वजह से घरेलू हाजिर बाजार में मांग कम रहने से बृहस्पतिवार को सर्राफा बाजार में सोना 200 रुपये गिरकर 28,250 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से कम लिवाली के कारण चांदी भी 450 रुपये टूटकर 40,950 रुपये प्रति किलो हो गई।

वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.39 फीसदी गिरकर 1,138.10 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.04 फीसदी फिसलकर 16.63 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed