फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   equitas small finance bank ipo to open on 20 october 2020 know the mportant details

Equitas Small Finance Bank IPO: 20 अक्तूबर को खुलेगा इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक का IPO, जानिए खास बातें

Mon, 19 Oct 2020 04:04 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 19 Oct 2020 04:04 PM IST
विज्ञापन
equitas small finance bank ipo to open on 20 october 2020 know the mportant details
equitas bank IPO - फोटो : pixabay

20 अक्तूबर 2020 को इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक का प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने जा रहा है। इस आईपीओ के लिए सब्सक्रिप्शन 22 अक्तूबर 2020 को बंद हो जाएगा। आईपीओ में शेयरों का आवंटन 27 अक्तूबर को पूरा होने की संभावना है।

विज्ञापन


इतना है प्राइस बैंड
517.60 करोड़ रुपये के इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 32 से 33 रुपये प्रति इक्विटी शेयर निर्धारित किया गया है। आईपीओ के बाद इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक की होल्डिंग कंपनी इक्विटास होल्डिंग्स लिमिटेड की हिस्सेदारी बैंक में 95.5 फीसदी से घटकर 82 फीसदी रह जाएगी। 
विज्ञापन


450 इक्विटी शेयरों का लॉट साइज
निवेशकों के लिए इस आईपीओ में लॉट साइज 450 इक्विटी शेयरों का है। यानी न्यूनतम 450 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगाई जा सकेगी और इसके बाद 450 इक्विटी शेयरों के गुणज में निवेशक बोली लगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि आरबीआई के नियमों के अनुसार, इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक के प्रमोटर को बैंक में अपनी हिस्सेदारी घटाकर 40 फीसदी तक करनी है। इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक के संचालन के पांच साल सितंबर 2021 में पूरे होने वाले हैं। आइपीओ के तहत 280 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। साथ ही बैंक की होल्डिंग कंपनी इक्विटास होल्डिंग्स लिमिटेड के 7.2 करोड़ इक्विटी शेयरों का आवंटन ऑफर फॉर सेल के जरिए किया जाएगा।


क्या है आईपीओ?
जब भी कोई कंपनी या सरकार पहली बार आम लोगों के सामने कुछ शेयर बेचने का प्रस्ताव रखती है तो इस प्रक्रिया को प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) कहा जाता है। मतलब एलआईसी के आईपीओ को सरकार आम लोगों के लिए बाजार में रखेगी। इसके बाद लोग एलआईसी में शेयर के जरिए हिस्सेदारी खरीद सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed