फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Delhi Election Result 2020 Share Market closing in green mark

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे वाले दिन बाजार में बहार, सेंसेक्स में 235 अंकों का उछाल

Tue, 11 Feb 2020 03:57 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 11 Feb 2020 03:57 PM IST
सार

  • दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ।
  • सेंसेक्स 236.52 अंकों की बढ़त के बाद 41,216.14 के स्तर पर बंद हुआ।
  • निफ्टी 76.40 अंकों की बढ़त के बाद 12,107.90 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Delhi Election Result 2020 Share Market closing in green mark
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे वाले दिन यानी सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार जोरदार बढ़त पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 236.52 अंक यानी 0.58 फीसदी की बढ़त के बाद 41,216.14 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 76.40 अंक यानी 0.63 फीसदी की बढ़त के बाद 12,107.90 के स्तर पर बंद हुआ। बता दें कि दिल्ली में आठ फरवरी को वोटिंग हुई थी और इस बार करीब 62 फीसदी मतदान हुआ था।

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो मंगलवार को गेल, जेएसडब्ल्यू स्टील, इंफ्राटेल, एनटीपीसी, मारुति, एसबीआई, पावर ग्रिड, अडाणी पोर्ट्स और बजाज ऑटो के शेयर बढ़त पर बंद हुए। वहीं यस बैंक, बीपीसीएल, भारती एयरटेल, एम एंड एम, ब्रिटानिया, टीसीएस, सन फार्मा और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर गिरावट पर बंद हुए।

विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज एफएमसीजी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें मेटल, मीडिया, फार्मा, आईटी, रियल्टी, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक और ऑटो शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

देश की 18वीं सबसे वैल्यूएबल फर्म बनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स

सुपरमार्केट चेन डी-मार्ट का संचालन करने वाली कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड का शेयर मंगलवार को 78.65 अंक यानी 3.17 फीसदी की गिरावट के बाद 2,405 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि सोमवार को कंपनी ने बाजार पूंजीकरण के मामले में नेस्ले और बजाज फिनसर्व को भी पीछे छोड़ दिया था, जिसके बाद एवेन्यू सुपरमार्ट्स (डी-मार्ट) देश की 18वीं सबसे वैल्यूएबल फर्म बन गई। कंपनी की बाजार हैसियत 1,55,948 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। वहीं नेस्ले की बाजार हैसियत सोमवार को 1,55,886 करोड़ रुपये पर थी।

शुरुआती कारोबार में 295 अंकों की बढ़त पर खुला था सेंसेक्स

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला था। सेंसेक्स 296.36 अंक यानी 0.72 फीसदी की बढ़त के बाद 41,275.98 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 87.87 अंक यानी 0.73 फीसदी की बढ़त के बाद 12,119.20 के स्तर पर खुला था। इसके बाद सुबह 10:02 बजे सेंसेक्स 461.41 अंक यानी 1.13 फीसदी की बढ़त के बाद 41,441.03 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 136.30 अंक यानी 1.13 फीसदी की बढ़त के बाद 12,167.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सोमवार को लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार

पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 162.23 अंक यानी 0.39 फीसदी की गिरावट के बाद 40,979.62 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 66.85 अंक यानी 0.55 फीसदी की गिरावट के बाद 12,031.50 के स्तर पर बंद हुआ था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed