फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Data Patterns makes a strong debut lists at 48 percent premium over issue price

Data Patterns IPO: डाटा पैटर्न ने निवेशकों को दिया तोहफा, बाजार में 48 फीसदी प्रीमियम के साथ 864 रुपये पर लिस्ट

Fri, 24 Dec 2021 11:47 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Fri, 24 Dec 2021 11:47 AM IST
सार

Data Patterns IPO Listing in Share Market: शेयर बाजार में शुक्रवार को डाटा पैटर्न के शेयरों की शानदार लिस्टिंग हुई। शेयर बाजार में जबरदस्त शुरुआत करते हुए डाटा पैटर्न के शेयरों की लिस्टिंग इश्यू प्राइस से 47.69 फीसदी ऊपर 864 रुपये पर हुई है। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 585 रुपये प्रति शेयर निर्धारित की गई थी।

विज्ञापन
Data Patterns makes a strong debut lists at 48 percent premium over issue price
आईपीओ - फोटो : pixabay

विस्तार

शेयर बाजार में शुक्रवार को डाटा पैटर्न के शेयरों की शानदार लिस्टिंग हुई। शेयर बाजार में जबरदस्त शुरुआत करते हुए डाटा पैटर्न के शेयरों की लिस्टिंग इश्यू प्राइस से 47.69 फीसदी ऊपर 864 रुपये पर हुई है। जबकि इस आईपीओ का प्राइस बैंड 585 रुपये प्रति शेयर निर्धारित की गई थी। इस हिसाब से कंपनी का शेयर 279 रुपये ऊपर लिस्ट हुआ। 

विज्ञापन


16 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन बंद हुआ था
कंपनी का इश्यू 13 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और बीते 16 दिसंबर को बंद हुआ था। बंद होने तक इस आईपीओ को 119.62 गुना ज्यादा सब्सक्राइब किया गया था। गौरतलब है कि डाटा पैटर्न के आईपीओ में 240 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू था और 59.52 लाख इक्विटी शेयर ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) में बेचे गए थे। 
विज्ञापन


एंकर निवेशकों से जुटाए 176 करोड़ रुपये
डाटा पैटर्न एक इंटिग्रेटेड डिफेंस और एयरोस्पेस इलेक्ट्रॉनिक्स सॉल्यूशंस प्रोवाइडर कंपनी है। कंपनी इलेक्ट्रॉनिक हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, फर्मवेयर, मैकेनिकल, प्रोडक्ट प्रोटोटाइप के डिजाइन, डिवलपमेंट के साथ टेस्टिंग, वैलिडेशन और वेरिफिकेशन का काम भी करती है। कंपनी के इश्यू का प्राइस बैंड 555 से 585 रुपये प्रति शेयर था। इश्यू खुलने से एक दिन पहले ही डाटा पैटर्न ने एंकर निवेशकों से 176 करोड़ रुपये की रकम जुटाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed