फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex, Nifty, Share Market Today Latest News: these factors will determine the direction of market

Share Market Today: बढ़त पर खुले सेंसेक्स-निफ्टी, इस सप्ताह इन कारकों से तय होगी बाजार की दिशा

Mon, 19 Oct 2020 09:30 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 19 Oct 2020 09:30 AM IST
विज्ञापन
Sensex, Nifty, Share Market Today Latest News: these factors will determine the direction of market
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार में आज बढ़त - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा

आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 348.55 अंक (0.87 फीसदी) ऊपर 40331.53 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की शुरुआत 116.75 अंक (0.99 फीसदी) ऊपर 11,879.20 पर हुई। विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। 

विज्ञापन


इन कारकों से तय होगी बाजार की दिशा
घरेलू शेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह कंपनियों के तिमाही नतीजों, कोविड-19 से जुड़े घटनाक्रमों तथा वैश्विक रुख से तय होगी। विश्लेषकों का कहना है कि इस सप्ताह मौजूदा उच्चस्तर पर मुनाफावसूली का सिलसिला भी देखने को मिल सकता है। यूरोप में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों से पिछले सप्ताह बाजार की धारणा प्रभावित हुई। आगे चलकर भी संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी से निवेशकों की धारणा प्रभावित हो सकती है। इस सप्ताह एशियन पेंट्स, एसीसी, बजाज ऑटो, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज और आईडीबीआई बैंक के तिमाही नतीजे आएंगे। 
विज्ञापन


सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण घटा
पिछले सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में 1,02,779.4 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ। बीते सप्ताह बीएसई के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में 526.51 अंक या 1.29 फीसदी की गिरावट आई। समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक और भारती एयरटेल के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल), इंफोसिस, एचडीएफसी और कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार पूंजीकरण चढ़ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एसबीआई लाइफ, डॉक्टर रेड्डी, कोल इंडिया, अडाणी पोर्ट्स और ओएनजीसी के शेयर की शुरुआत हरे निशान पर खुले। वहीं एक्सिस बैंक, ग्रासिम, टीसीएस, सिप्ला और आईसीआईसीआई बैंक की शुरुआत गिरावट पर हुई।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स बढ़त के साथ खुले। इनमें मीडिया, एफएमसीजी, आईटी, पीएसयू बैंक, फार्मा, रियल्टी, फाइनेंस सर्विसेज, मेटल, ऑटो, बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 340.94 अंक यानी 0.85 फीसदी की बढ़त के बाद 40323.92 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 102.40 अंक यानी 0.87 फीसदी ऊपर 11864.90 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबरी दिन शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद यह हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.64 फीसदी की तेजी के साथ 254.57 अंक ऊपर 39982.98 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 0.70 फीसदी (82.10 अंक) की बढ़त के साथ 11762.45 के स्तर पर बंद हुआ था। 


शुक्रवार को बढ़त पर खुला था बाजार
शुक्रवार को शेयर बाजार में रौनक लौटी और यह हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 261.39 अंक ऊपर 39,989.80 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी की शुरुआत 47.05 अंक ऊपर 11,727.40 पर हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed