{"_id":"60d9447b9e21a2417759d59f","slug":"bse-sensex-nse-nifty-share-market-stock-market-today-on-28th-june-2021-in-green-signal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex, Nifty Today: हरे निशान के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 150 अंकों की बढ़त तो निफ्टी 15900 पर चमका","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex, Nifty Today: हरे निशान के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 150 अंकों की बढ़त तो निफ्टी 15900 पर चमका
Mon, 28 Jun 2021 10:01 AM IST
Tanuja Yadav
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Mon, 28 Jun 2021 10:01 AM IST
सार
कारोबारी हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार हरे निशान पर खुला है। सेंसेक्स और निफ्टी 50 हरे निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स 150 अंकों की बढ़त के साथ 53074 के स्तर पर खुला है।
विज्ञापन
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कारोबारी सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 150 अंकों की बढ़त के साथ 53074 के स्तर पर खुला है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 40 अंकों (0.25 फीसदी) की बढ़त के साथ 15900 के स्तर पर खुला है। हालांकि दोनों ही इंडेक्स ने सोमवार को नया रिकॉर्ड कायम किया है।
विज्ञापन
सेंसेक्स की बात करें तो इस इंडेक्स में एशियन पेंट्स, एचडीएफसी, एसबीआई, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एनटीपीसी टॉप गेनर में शामिल रहे। जबकि मारुति सुजुकी, टीसीएस, एलएंडटी, बजाज ऑटो, महिंदा एंड महिंद्रा, इंफोसिस, एचसीएल, भारती एयरटेल में बिकवाली छाई।
विज्ञापन