फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Market LIVE: Sensex above 50K, Nifty sub-14,800; banks hit, auto stocks rise

Sensex Nifty Today: आज लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, लेकिन सेंसेक्स अब भी 50 हजार के पार

Thu, 04 Feb 2021 09:23 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 04 Feb 2021 09:23 AM IST
विज्ञापन
Market LIVE: Sensex above 50K, Nifty sub-14,800; banks hit, auto stocks rise
शेयर बाजार आज - फोटो : अमर उजाला

बजट के दिन से ही शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखी गई। लेकिन पिछले कारोबारी सत्र में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 146.11 अंक (0.29 फीसदी) की गिरावट के साथ 50,109.64 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 43.55 अंक यानी 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 14,746.40 के स्तर पर खुला। अर्थशास्त्रियों और बाजार विश्लेषकों का मानना है कि सोमवार को पेश किया गया बजट एक साहसिक और वृद्धि-उन्मुख बजट है। दो सरकारी बैंकों के निजीकरण और भूमि जैसी परिसंपत्तियों के मौद्रीकरण के प्रस्ताव को भी बाजार ने सकारात्मक माना है।

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान हिंडाल्को, टीसीएस, आईओसी और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर लाल निशान पर खुले। 
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज एफएमसीजी, आईटी और फार्मा की शुरुआत बढ़त पर हुई। वहीं बैंक, फाइनेंस सर्विसेज, ऑटो, प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक, मीडिया और रियल्टी लाल निशान पर खुले।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजट वाले दिन टूटा था 24 सालों का रिकॉर्ड
एक फरवरी को बीएसई का इंडेक्स पांच फीसदी ऊपर बंद हुआ था। मालूम हो कि बजट के दिन यह सेंसेक्स में 24 सालों की सबसे बड़ी उछाल है। एक फरवरी को सेंसेक्स 2314.84 अंक ऊपर 48600 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 646.60 अंक (4.74 फीसदी) की बढ़त के साथ 14281.20 के स्तर पर बंद हुआ था। इसके बाद सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल देखा गया और यह उच्चतम स्तर पर पहुंच गए।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.01 बजे सेंसेक्स 24.11 अंक (0.05 फीसदी) ऊपर 50,279.86 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 56.90 अंक (0.38 फीसदी) ऊपर 14,846.90 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन रिकॉर्ड स्तर पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 227.66 अंक (0.46 फीसदी) की बढ़त के साथ 50,025.38 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 75.50 अंक यानी 0.52 फीसदी की तेजी के साथ 14,723.35 के स्तर पर खुला था। इसके बाद बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहा।


बुधवार को 50 हजार के पार बंद हुआ था सेंसेक्स 
बुधवार को सेंसेक्स 458.03 अंक यानी 0.92 फीसदी की तेजी के साथ 50255.75 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 142.10 अंक (0.97 फीसदी) की बढ़त के साथ 14789.95 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed