फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Nifty Share Market Today Latest News Update: sensex nifty in green mark all sectors are high

Share Market Today: बाजार में बहार, सेंसेक्स में 350 अंकों का उछाल, सभी सेक्टर्स में तेजी

Mon, 23 Nov 2020 09:28 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 23 Nov 2020 09:28 AM IST
विज्ञापन
Sensex Nifty Share Market Today Latest News Update: sensex nifty in green mark all sectors are high
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार में आज तेजी - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा

आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 350.09 अंक (0.80 फीसदी) ऊपर 44232.34 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की शुरुआत 95 अंकों की तेजी (0.74 फीसदी) के साथ 12954 पर हुई। 

विज्ञापन


इस हफ्ते इन कारकों से प्रभावित होगा बाजार
शेयर बाजार की चाल इस हफ्ते कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों तथा डेरिवेटिव्स अनुबंधों के निपटान पर निर्भर करेगी। इस वजह से इस सप्ताह शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। विशेषज्ञों ने कहा कि इसके अलावा कोविड-19 के टीके से संबंधित खबरों, अमेरिका में प्रोत्साहन उपायों की चर्चा तथा वैश्विक रुख बाजार की दिशा तय करेंगे। 
विज्ञापन


एफपीआई ने नंवबर में डाले 49,553 करोड़ रुपये 
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने इस महीने में अब तक भारतीय बाजारों में 49,553 करोड़ रुपये डाले हैं। उच्च तरलता की स्थिति तथा अमेरिका के राष्ट्रपति चुनावों को लेकर असमंजस दूर होने के बाद वैश्विक संकेतक बेहतर हुए हैं, जिससे भारतीय बाजारों में एफपीआई का निवेश बढ़ा है। एफपीआई ने 3 से 20 नवंबर के दौरान शेयरों में शुद्ध रूप से 44,378 करोड़ रुपये तथा ऋण या बांड बाजार में 5,175 करोड़ रुपये का निवेश किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों का बाजार पूंजीकरण घटा
सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,07,160 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस और आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण भी घट गया। वहीं दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी लिमिटेड, बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई। 

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 439.25 अंक या 1.01 फीसदी के लाभ में रहा। मालूम हो कि सूचकांक ने वर्ष 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली है। यह एक जनवरी 2020 को 41,306.02 पर बंद हुआ था। हालांकि विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। 

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, रिलायंस और गेल की शुरुआत तेजी पर हुई। वहीं आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, कोल इंडिया और एसबीआई लाइफ के शेयर लाल निशान पर खुले।

पांच दिनों में 48 फीसदी टूटा लक्ष्मी विलास बैंक का शेयर
संकट में फंसे लक्ष्मी विलास बैंक (एलवीबी) के शेयरों में गिरावट का सिलसिला सोमवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में जारी रहा। बैंक को लेकर काफी नकारात्मक खबरें आ रही हैं जिसके चलते निवेशक इसके शेयरों की बिकवाली कर रहे हैं। पांच कारोबारी सत्रों में एलवीबी के शेयर में 48 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। सोमवार को बीएसई में बैंक का शेयर 10 फीसदी टूटकर 8.10 रुपये पर आ गया और इसने निचले सर्किट को छूट लिया। बैंक का शेयर अपने एक साल के निचले स्तर पर आ चुका है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में भी बैंक का शेयर 10 फीसदी टूटकर 8.10 रुपये पर आ गया और इसने निचला सर्किट छू लिया। बीएसई में पांच कारोबारी सत्रों में बैंक का शेयर 48.24 फीसदी नीचे आ चुका है।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें फाइनेंस सर्विसेज, बैंक, प्राइवेट बैंक, रियल्टी, आईटी, ऑटो, फार्मा, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, मेटल और मीडिया शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.01 बजे सेंसेक्स 131.97 अंक यानी 0.30 फीसदी की तेजी के बाद 44,014.22 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 26.60 अंक यानी 0.21 फीसदी ऊपर 12,885.60 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन बाजार में आई थी तेजी
पिछले कारोबारी दिन सकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.65 फीसदी की तेजी के साथ 282.29 अंक ऊपर 43882.25 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.68 फीसदी (87.35 अंक) की तेजी के साथ 12859.05 के स्तर पर बंद हुआ था। 


शुक्रवार को हरे निशान पर खुला था बाजार
शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 129.66 अंक (0.3 फीसदी) ऊपर 43729.62 के स्तर पर खुला था और निफ्टी की शुरुआत 38.80 अंकों की तेजी (0.3 फीसदी) के साथ 12810.50 पर हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed