फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   BSE Sensex NSE Nifty Share Market opening sensex nifty in green mark

Sensex Nifty Today: हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, 129 अंक ऊपर सेंसेक्स, निफ्टी 12800 के पार

Fri, 20 Nov 2020 09:29 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 20 Nov 2020 09:29 AM IST
विज्ञापन
BSE Sensex NSE Nifty Share Market opening sensex nifty in green mark
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा

आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 129.66 अंक (0.3 फीसदी) ऊपर 43729.62 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की शुरुआत 38.80 अंकों की तेजी (0.3 फीसदी) के साथ 12810.50 पर हुई। कोरोना की एक और वैक्सीन के सफल ट्रायल की खबर से बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली। 

विज्ञापन


16 नवंबर 2020 को दिवाली बलिप्रतिपदा के उपलक्ष्य पर घरेलू शेयर बाजार बंद था। मालूम हो कि सूचकांक ने वर्ष 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली है। यह एक जनवरी 2020 को 41,306.02 पर बंद हुआ था। हालांकि विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। 
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज बजाज फिनसर्व, पावट ग्रिड और बजाज फाइनेंस की शुरुआत तेजी पर हुई। वहीं इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एम एंड एम के शेयर लाल निशान पर खुले।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज  फाइनेंस सर्विसेज, बैंक और प्राइवेट बैंक के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें रियल्टी, आईटी, ऑटो, फार्मा, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, मेटल और मीडिया शामिल हैं।

पिछले कारोबारी दिन बाजार में आई थी गिरावट
नकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 1.31 फीसदी की गिरावट के साथ 580.09 अंक नीचे 43599.96 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 1.39 फीसदी (166.55 अंक) की गिरावट के साथ 12771.70 के स्तर पर बंद हुआ था। 


गुरुवार को लाल निशान पर खुला था बाजार
गुरुवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला था। सेंसेक्स 284.74 अंक (0.64 फीसदी) नीचे 43895.31 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी की शुरुआत 76.20 अंकों की गिरावट (0.59 फीसदी) के साथ 12862.10 पर हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed