{"_id":"584068d84f1c1b626bde623a","slug":"branded-gold-coins-to-be-cheaper-as-govt-removes-excise-duty-on-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: ब्रांडेड सोने के सिक्कों पर खत्म हुआ केन्द्रीय उत्पाद शुल्क ","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
खुशखबरी: ब्रांडेड सोने के सिक्कों पर खत्म हुआ केन्द्रीय उत्पाद शुल्क
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 02 Dec 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
सोना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रांडेड स्वर्ण सिक्के बेचने वाली कंपनियों के लिए राहत की खबर है। सरकार ने ऐसे सिक्कों पर केन्द्रीय उत्पाद शुल्क खत्म कर दिया है। इस पर अभी तक एक फीसदी का केन्द्रीय उत्पाद शुल्क लग रहा था।
विज्ञापन
इस खबर के उजागर होने के बाद गीतांजलि जेम्स और टीबीजेड जैसी कंपनियों के शेयरों में 8 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली। केन्द्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीईसी) ने ब्रांडेड सोने के सिक्कों पर लगने वाले 1 फीसदी के केन्द्रीय उत्पाद शुल्क को खत्म कर दिया है।
विज्ञापन
विशेषज्ञों का कहना है कि संगठित कारोबार को बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया गया है। हालांकि उनका कहना है कि 1 फीसदी के केन्द्रीय उत्पाद शुल्क से बहुत असर नहीं पड़ता है, इसलिए इसके खत्म होने से ब्रांडेड सिक्कों की मांग बढ़ने की उम्मीद कम है। लेकिन इससे सोने की तस्करी में कमी आएगी।
विज्ञापन