{"_id":"5ec331278ebc3e906955162d","slug":"alibaba-founder-jack-ma-quits-softbank-s-board-after-record-breaking-losses-of-18-billion","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी अरबपति जैक मा ने जापान के सॉफ्टबैंक के बोर्ड से दिया इस्तीफा","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
चीनी अरबपति जैक मा ने जापान के सॉफ्टबैंक के बोर्ड से दिया इस्तीफा
Tue, 19 May 2020 06:36 AM IST
Rajeev Rai
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 19 May 2020 06:36 AM IST
विज्ञापन
Jack Ma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के अरबपति जैक मा ने जापान के सॉफ्टबैंक ग्रुप कॉरपोरेशन के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के मुताबिक, जापानी टेक्नोलॉजी कंपनी के ऑफिस साझेदारी उद्यम वीवर्क जैसे जोखिम पूर्ण निवेश को लेकर संघर्षपूर्ण स्थितियों के कारण मा ने इस्तीफा दिया। टोक्यो स्थित सॉफ्टबैंक ने वित्तीय परिणामों को जारी करने से पहले सोमवार को जैक मा के इस्तीफे की घोषणा की। हालांकि, कंपनी ने उनके इस्तीफे की वजह नहीं बताई।
विज्ञापन
चीन की प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा के सह-संस्थापक मा ने हाल में कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में मदद के लिए मास्क और परीक्षण किट दान देने जैसे कई परोपकार के कार्य किए हैं। सॉफ्टबैंक ने बोर्ड में तीन नए सदस्यों की घोषणा की, जिनमें सॉफ्टबैंक के मुख्य वित्तीय अधिकारी योशिमित्सु गोटो और वासेदा विश्वविद्यालय के प्राध्यापक युको क्वामोटो शामिल हैं। सॉफ्टबैंक ने अलीबाबा में काफी निवेश किया है। मा 2007 में सॉफ्टबैंक के बोर्ड में शामिल हुए थे और सॉफ्टबैंक के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी मासायोशी सोन के साथ उनके करीबी संबंध हैं।
विज्ञापन