फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   aaj-ka-sone-chandi-ka-bhav-gold-silver-price-today-september-1-2022-gold-silver-price-in-hindi

Sone Chandi Ka Bhav: सोना 195 रुपये टूटा, चांदी भी 863 रुपये लुढ़की

Thu, 01 Sep 2022 05:49 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Thu, 01 Sep 2022 05:49 PM IST
सार

Sone Chandi Ka Bhav: सोना गुरुवार को पिछले दिन के भाव के मुकाबले 195 रुपये की कमजोरी के साथ 50,723 रुपये प्रति दस ग्राम की दर पर बिका। वहीं, चांदी 863 रुपये की कमजोरी के साथ 52,819 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर बिकी। 

विज्ञापन
aaj-ka-sone-chandi-ka-bhav-gold-silver-price-today-september-1-2022-gold-silver-price-in-hindi
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतो में 195 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को सोना पिछले दिन के भाव के मुकाबले 195 रुपये की कमजोरी के साथ 50,723 रुपये प्रति दस ग्राम की दर पर बिका। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार ग्लोबल मार्केट में महंगी धातुओं की कीमतों में गिरावट के कारण सोना टूटा है। 

विज्ञापन

इससे पिछले कारोबारी सेशन में पीली धातु सोना 50,918 रुपये की दर पर कारोबार करते हुए क्लोज हुआ था।

चांदी की कीमताें में भी गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई। चांदी 863 रुपये की कमजोरी के साथ 52,819 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर बिकी। इससे  पिछले कारोबारी सेशन में चांदी 53,682 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बिक रही थी। 

विज्ञापन

ग्लोबल मार्केट में सोना कमजोरी के साथ 1703 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस की दर पर बिक रहा है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 17.73 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर बिक रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कॉमोडिटीज) तपन पटेल के अनुसार डॉलर की मजबूती के कारण सोने की कीमतों में कमजोरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed