फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today october 06 2022

Sone Chandi Ka Bhav: सोना 497 रुपये मजबूत हुआ, चांदी 80 रुपये फिसली

Thu, 06 Oct 2022 05:45 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Thu, 06 Oct 2022 05:45 PM IST
सार

Sone Chandi Ka Bhav: राजधानी दिल्ली (Delhi) के सर्राफा बाजार में सोना 497 रुपये मजबूत होकर 52,220 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट दिखी है। चांदी 80 रुपये की कमजोरी के साथ 61,605 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। 

विज्ञापन
aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today october 06 2022
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोने की कीमतों में गुरुवार को बढ़त देखने को मिली। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 497 रुपये मजबूत होकर 52,220 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इससे पिछले कारोबारी सेशन में सोना 51,723 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर बिका था।

विज्ञापन


हालांकि चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट दिखी है। चांदी 80 रुपये की कमजोरी के साथ 61,605 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। पिछले सेशन में चांदी 61,685 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी। रुपये की कीमतों में गुरुवार को चार पैसे की गिरावट दर्ज की गई और यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.66 रुपये पर कारोबार कर रहा है। बताया जा रहा है कि क्रूड ऑयल की कीमतों में इजाफा होने से रुपये पर दबाव बढ़ा है। 
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1722.6 डॉलर प्रति औंस के भाव के साथ हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। ग्लोबल मार्केट में चांदी सपाट ढंग से 20.68 रुपये प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट दिलीप परमार के अनुसार डॉलर में नरमी के कारण कॉमेक्स गोल्ड की कीमतों में बढ़ दिख रही है। रुपये के कमजोर होने से घरेलू बाजार में भी सोना मजबूत हो रहा है। अंतराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव में मजबूती, त्योहारी सीजन में बढ़ती मांग और घटती सप्लाई के कारण सोने में बढ़त दिख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed