{"_id":"630e0c2a34e4e30a0c6d0a3e","slug":"aaj-ka-sone-chandi-ka-bhav-gold-silver-price-today-august-30-2022-gold-silver-price-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sone Chandi Ka Bhav: सोना 66 रुपये टूटा, चांदी में मामूली बढ़त","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sone Chandi Ka Bhav: सोना 66 रुपये टूटा, चांदी में मामूली बढ़त
Tue, 30 Aug 2022 06:41 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Tue, 30 Aug 2022 06:41 PM IST
सार
Sone Chandi Ka Bhav: एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार मंगलवार को सोना 66 रुपये कमजोर होकर 51,469 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर बिका जबकि चांदी चार रुपये की तेजी के साथ 55,550 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव को छू गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में मंगलवार को मामूली गिरावट देखने काे मिली। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार सोना 66 रुपये कमजोर होकर 51,469 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर बिका। इससे पिछले कारोबारी सीजन में सोना 51,535 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर क्लोज हुआ था।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी ओर चांदी की कीमतों में मंगलवार को मामूली बढ़त आई। चांदी चार रुपये की तेजी के साथ 55,550 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर पहुंची। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कॉमोडिटीज) तपन पटेल के अनुसार साेने की कीमतों में गिरावट डॉलर के मुकाबले रुपये में आई कमजोरी के कारण दर्ज की गई है।
विज्ञापन
मंगलवार को भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले सात पैसे की मजबूती के साथ 79.84 रुपये पर बंद हुआ।
वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों ही धातु सपाट ढंग से कारोबार करते दिखे। ग्लोबल मार्केट में सोना 1736 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस की दर पर बिका जबकि चांदी 18.81 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रही थी।
विज्ञापन