फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   your atm charges might change in next two months, rbi sets up commettie

एटीएम प्रयोग करने के शुल्क में होगा बदलाव, आरबीआई ने किया एलान

Thu, 06 Jun 2019 02:28 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 06 Jun 2019 02:28 PM IST
विज्ञापन
your atm charges might change in next two months, rbi sets up commettie

आम जनता द्वारा प्रयोग किए जाने वाले अन्य बैंकों के एटीएम पर लगने वाले शुल्क में बदलाव होगा। भारतीय रिजर्व बैंक ने इसका गुरुवार को एलान करते हुए कहा कि शुल्क में बदलाव के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। इसके अलावा गुरुवार को जारी हुई मौद्रिक समीक्षा नीति में केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट को घटाकर 5.75 फीसदी व बैंकों में आरटीजीएस और एनईएफटी में लगने वाले शुल्क को माफ कर दिया है। 

विज्ञापन

तीन से पांच ट्रांजेक्शन होते हैं फ्री

देश के सभी बैंक हर महीने तीन से लेकर के पांच ट्रांजेक्शन अपने एटीएम पर मुफ्त देते हैं। वहीं अन्य बैंकों के एटीएम मुफ्त प्रयोग पर जगह के हिसाब से तय किया गया है। मुफ्त ट्रांजेक्शन की संख्या मेट्रो, नॉन मेट्रो और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अलग-अलग तय की गई है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः एटीएम प्रयोग करने के शुल्क में होगा बदलाव, आरबीआई ने किया एलान
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एसबीआई में लगते हैं 20 रुपये

देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई में छह बड़े मेट्रो शहरों में महीने के तीन ट्रांजेक्शन मुफ्त होते हैं। दूसरी जगह पर महीने के पहले पांच ट्रांजेक्शन मुफ्त होते हैं। इसके बाद बैंक 20 रुपये (जीएसटी अतिरिक्त) की दर से वित्तीय ट्रांजेक्शन और आठ रुपये (जीएसटी अतिरिक्त) गैर-वित्तीय ट्रांजेक्शन के लिए वसूलता है। निजी सेक्टर के प्रमुख बैंक आईसीआईसीआई में भी एसबीआई के समान हीं ट्रांजेक्शन मुफ्त हैं। केवल गैर वित्तीय ट्रांजेक्शन पर 8.50 रुपये लगते हैं। 

आरबीआई ने जारी किया स्टेटमेंट

आरबीआई ने कहा है कि बहुत दिनों से बैंक के पास एटीएम पर लगने वाले शुल्क और फीस में बदलाव करने की मांग हो रही है। इसको देखते हुए बैंक ने एक कमेटी बनाने का निर्णय लिया है, जिसमें सभी बैंक और एटीएम सेवा देने वाली कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस कमेटी में भारतीय बैंक संघ के सीईओ, अध्यक्ष होंगे। यह कमेटी अपनी पहली बैठक के दो महीने बाद रिपोर्ट सौंपेगी। 

धीरे-धीरे घट रही है एटीएम की संख्या

देश भर में एटीएम की संख्या लगातार घट रही है। कम मुनाफे के चलते बैंक और निजी कंपनियां एटीएम को बंद कर रहे हैं। हालांकि इनमें होने वाले ट्रांजेक्शन की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। 
हाल में जारी आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार 2011 के बाद से पिछले दो वित्तीय वर्ष में ही एटीएम की संख्या घटी है, इससे पहले लगातार नए एटीएम लगाए जा रहे थे। 



यह भी पढ़ेंः कर्ज लेना होगा सस्ता, नौ साल में सबसे कम हुआ रेपो रेट


दो साल में बंद हुए 800 एटीएम

आरबीआई के अनुसार, 2011 में जहां देश में कुल एटीएम की संख्या 75 हजार 600 थी, वहीं 2017 में यह बढ़कर 2 लाख 22 हजार 500 हो गई। हालांकि, इसके बाद पिछले दो वित्तीय वर्षों में एटीएम की संख्या लगातार घट रही है और 2019 मार्च तक देश में कुल 2 लाख 21 हजार 700 एटीएम थे।

इस तरह दो वित्तीय वर्षों में ही 800 एटीएम बंद हो गए। दूसरी ओर, 2017 में जहां देश में एटीएम का कुल इस्तेमाल 71.06 करोड़ बार हुआ था, वहीं 2019 ये संख्या बढ़कर 89.23 करोड़ पहुंच गई। यानी दो वित्तीय वर्षों में ही एटीएम से 18.17 करोड़ बार ज्यादा ट्रांजेक्शन हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed