फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Technology Vision for Cyber Security for Urban Co operative Banks by RBI

शहरी सहकारी बैंकों में साइबर सुरक्षा के लिए RBI ने रखा पांच सूत्रीय प्रस्ताव

Fri, 25 Sep 2020 11:19 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 25 Sep 2020 11:19 AM IST
विज्ञापन
Technology Vision for Cyber Security for Urban Co operative Banks by RBI
RBI - फोटो : पीटीआई

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शहरी सहकारी बैंकों (यूसीबी) के समक्ष आने वाले साइबर सुरक्षा खतरों से निपटने के लिए पांच सूत्रीय वाले रणनीतिक दृष्टिकोण 'गार्ड' को सामने रखा है। रिजर्व बैंक ने अपने दस्तावेज 'शहरी सहकारी बैंकों की साइबर सुरक्षा के लिए तकनीकी दृष्टिकोण 2020-23' में कहा कि साइबर घटनाओं और हमलों की संख्या, आवृत्ति तथा प्रभाव हाल के दिनों में कई गुना बढ़ गया है।' 

विज्ञापन


आवश्यक हो गया है साइबर हमलों से बचाव
ये यूसीबी समेत वित्तीय क्षेत्र के मामले में काफी बढ़े हैं। आरबीआई ने कहा, अत: यह आवश्यक हो गया है कि साइबर हमलों से बचाव, उनकी पहचान, प्रतिक्रिया तथा उनसे उबरने के लिए यूसीबी की साइबर सुरक्षा को विस्तृत बनाया जाए। रिजर्व बैंक के पांच स्तंभों वाले रणनीतिक दृष्टिकोण गार्ड में गवर्नेंस ओवरसाइट, यूटाइल टेक्नोलॉजी इन्वेस्टमेंट, उपयुक्त विनियमन एवं पर्यवेक्षण, मजबूत सहयोग और आवश्यक आईटी व साइबर सुरक्षा कौशल विकसित करना शामिल है। 
विज्ञापन


साइबर सुरक्षा की क्षमता को बढ़ाना है उद्देश्य 
आरबीआई ने कहा कि प्रौद्योगिकी दृष्टिकोण दस्तावेज को विभिन्न हितधारकों से विचार प्राप्त करने के बाद औपचारिक रूप दिया गया है। इसका उद्देश्य यूसीबी की साइबर सुरक्षा की क्षमता को बढ़ाना है। दस्तावेज में सुझाए गए 12 विशिष्ट कार्य बिंदुओं में साइबर सुरक्षा पर बोर्ड की अधिक निगरानी, आईटी संसाधनों के बेहतर प्रबंधन व उन्हें सुरक्षित करने में यूसीबी को सक्षम करना, साइबर सुरक्षा से संबंधित नियंत्रणों पर ऑफसाइट सुपरवाइजरी मैकेनिज्म फ्रेमवर्क स्थापित करना आदि शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूसीबी के लिए विकसित होगा मंच
इसमें यूसीबी के लिए एक मंच विकसित करना भी शामिल है, ताकि उन्हें सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने और व्यावहारिक मुद्दों वर चुनौतियों पर चर्चा करने में मदद मिल सके। आरबीआई ने कहा, 'इस प्रौद्योगिकी दृष्टिकोण दस्तावेज में उल्लिखित कदमों के कार्यान्वयन से शहरी सहकारी बैंकों की साइबर सुरक्षा मजबूत होगी।' 


आरबीआई ने कहा कि यूसीबी और उनके हितधारकों के बीच सक्रिय सहयोग साइबर स्पेस पर किए गए विभिन्न उपायों को साझा करने व समन्वय के लिए आवश्यक होगा। उसने कहा कि बैंकों द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग तेजी से बढ़ा है और अब यह बैंकों की परिचालन रणनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed