स्विस बैंक : आईट्यून्स का मतलब धन, डाउनलोडिंग मतलब नकद लोडिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार वैश्विक दबाव के कारण स्विस बैंकों की सुरक्षा की प्रसिद्ध दीवार दरकने के बाद अब कुछ दिलचस्प बातें सामने आ रही हैं। बैंक और उनके ग्राहकों के बीच न केवल खातों की जानकारी बल्कि संचार के लिए भी गुप्त कोड का इस्तेमाल किया जा रहा था।
ऐसे कई कोड हैं जिनमें फंड के लिए ‘आईट्यून्स’ और ‘गैस’ और पैसों के हस्तांतरण के लिए ‘डाउनलोड’ भी शामिल हैं। ऐसे कोड तक सामने आए जब स्विस बैंकों ने अमेरिकी टैक्स प्राधिकरणों के साथ सेटलमेंट समझौता किया है।
स्विस बैंक संदिग्ध काला धन खातों से जुड़ी सूचनाएं भारत और अन्य देशों के साथ साझा करने वाले हैं।
स्विस बैंक हटा रहा सुरक्षा कवर
इसके अलावा स्विटजरलैंड के बैंक ग्राहकों और उनके धन को सुरक्षित रखने के लिए जिन सुरक्षा कवर का इस्तेमाल किया करते उसे भी धीरे-धीरे हटा रहे हैं ताकि कर प्राधिकरणों और अन्य प्रवर्तन एजेंसियों की निगाहों में उन्हें गलत न ठहराया जाए।
नई मिली जानकारियों के अनुसार, काले धन का एक महत्वपूर्ण हिस्से को अन्य देशों जैसे सिंगापुर, इस्राइल, साइप्रस, लेबनान, हांगकांग और दुबई ले जाया गया है।
अमेरिकी न्याय विभाग को स्विस बैंक द्वारा उपलब्ध कराई गई ‘स्टेटमेंट ऑफ फैक्ट्स’ से ये बातें सामने आई हैं। ये अपने ग्राहकों को नियमित रूप से आकर्षक स्थानों पर भेजा करते थे।