फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   State Bank of India SBI Q4 results net profit of 6451 crore rupees payment of dividend

SBI: कोरोना काल में 80 फीसदी बढ़ा मुनाफा, चार रुपये प्रति शेयर डिविडेंड की घोषणा

Fri, 21 May 2021 02:44 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 21 May 2021 02:44 PM IST
सार

मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ को 6,450.75 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। 31 मार्च 2021 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष के लिए प्रति इक्विटी शेयर पर एसबीआई चार रुपये का लाभांश देगा। 

विज्ञापन
State Bank of India SBI Q4 results net profit of 6451 crore rupees payment of dividend
एसबीआई - फोटो : pixabay

विस्तार

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने मार्च तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस दौरान बैंक के शुद्ध लाभ में 80 फीसदी की तेजी आई और यह 6,450.75 करोड़ रुपये रहा। पिछले वर्ष की समान अवधि के दौरान बैंक को 3,581 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। बैंक के केंद्रीय बोर्ड ने लाभांश की भी घोषणा की है।

विज्ञापन


चार रुपये प्रति शेयर डिविडेंड की भी घोषणा
31 मार्च 2021 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष के लिए प्रति इक्विटी शेयर पर बैंक चार रुपये का लाभांश देगा। मई 2017 के बाद का यह एसबीआई का पहला भुगतान है। तब बैंक ने शेयरधारकों को 2.6 रुपये प्रति शेयर के साथ पुरस्कृत किया था। बैंक ने कहा कि लाभांश के भुगतान की तारीख 18 जून 2021 तय की गई है।
विज्ञापन


बैंक ने बताया कि बीते वित्त वर्ष की मार्च तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 81,326.96 करोड़ रुपये हो गई, जो 2019-20 की समान अवधि में 76,027.51 करोड़ रुपये थी। समेकित आधार पर बैंक का शुद्ध लाभ पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 60 फीसदी बढ़कर 7,270.25 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 4,557.49 करोड़ रुपये था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक का एकल लाभ वित्तीय वर्ष 2020-21 के दौरान 41 फीसदी बढ़कर 20,110.17 करोड़ रुपये हो गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 14,488.11 करोड़ रुपये था।

नेट इंट्रेस्ट इनकम में 19 फीसदी की तेजी
चौथी तिमाही में नेट इंट्रेस्ट इनकम (NII) 27067 करोड़ रुपये रहा। इसमें 19 फीसदी की तेजी आई। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 22,767 करोड़ रुपये था। वार्षिक आधार पर बैड लोन के प्रावधानों में गिरावट से लाभ बैंक को लाभ हुआ। बैड लोन के लिए प्रावधान पिछले वर्ष की समान अवधि के 11,840 करोड़ रुपये के मुकाबले 9,914 करोड़ रुपये रहा। 

इतना रहा एनपीए
एसबीआई की संपत्ति की गुणवत्ता में तिमाही के दौरान सुधार देखा गया क्योंकि इसकी सकल गैर-निष्पादित संपत्ति (एनपीए), कुल अग्रिमों के फीसदी के रूप में 4.98 फीसदी पर आ गई, जबकि पिछले साल की मार्च तिमाही के दौरान यह 6.15 फीसदी थी। सकल एनपीए 1,26,389 करोड़ रुपये रहा। शुद्ध एनपीए 1.5 फीसदी पर आया।


देश में एसबीआई की 22,000 से अधिक शाखाएं
देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई की 22,000 से अधिक शाखाएं हैं और 57,889 एटीएम है। 31 दिसंबर, 2020 की स्थिति के अनुसार इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग उपयोग करने वाले ग्राहकों की संख्या क्रमश: 8.5 करोड़ और 1.9 करोड़ है। वहीं बैंक के यूपीआई का उपयोग करने वाले ग्राहकों की संख्या 13.5 करोड़ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed